Bihar MLC Election Counting: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हुए चुनाव के बाद अब मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को मतों की गिनती होगी। पटना स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना की विशेष व्यवस्था की गई है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतों की गिनती 14 टेबल पर, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतों की गिनती 7 टेबल पर होगी।


मतगणना के नतीजे दोपहर तक आने की संभावना जताई जा रही है। इसके लिए राज्य में कुल 8 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। पटना के अलावा सारण शिक्षक, तिरहुत शिक्षक, तिरहुत स्नातक, दरभंगा शिक्षक और दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए भी मतगणना केंद्र निर्धारित किए गए हैं।


8 सीटों के लिए इन केंद्रों पर होगी मतों की गिनती

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की 8 सीटों के लिए मतगणना संबंधित निर्धारित केंद्रों पर कराई जाएगी। प्रशासन की ओर से मतगणना को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।मतगणना के दौरान सभी प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों की नजरें नतीजों पर रहेंगी। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विधान परिषद की इन सीटों पर विजयी उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। कहां-कहां मतों की गिनती होगी नीचे दिये गये लिस्ट में देखें।