Bihar MLC Election 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। सुबह 8 बजे से वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हुई थी जो शाम 4 बजे तक चली। शाम चार बजे तक के मतदान प्रतिशत की बात करें तो स्नातक सीटों पर कुल 43.87 प्रतिशत वोटिंग हुई है जबकि शिक्षक निर्वाचन सीटों पर 74.55 फीसद मतदान हुआ है।




चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, स्नातक निर्वाचन की चार सीटों पर शाम चार बजे तक कुल 43.87 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जिसमें पटना स्नातक सीट पर 36.19 प्रतिशत, तिरहुत स्नातक सीट पर 42.15 प्रतिशत, दरभंगा स्नातक सीट पर 42.00 और कोसी स्नातक सीट पर 52.51 प्रतिशत मतदान हुआ है।




वहीं शिक्षक निर्वाचन सीटों की बात करे तो शाम चार बजे तक कुल 74.55 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जिसमें पटना शिक्षक निर्वाचन सीट पर 56.89 प्रतिशत, सारण शिक्षक निर्वाचन सीट पर 87.16 प्रतिशत, तिरहुत शिक्षक निर्वाचन सीट पर 78.10 प्रतिश और दरभंगा शिक्षक निर्वाचन सीट के लिए सबसे अधिक 79.00 प्रतिशत वोटिंग हुई है।




इसके साथ ही बिहार विधान परिषद की कुल 8 सीटों पर वोटिंग संपन्न हो गया है। स्नातक निर्वाचन सीटों पर वोटिंग प्रतिशत कम हुआ है लेकिन शिक्षक निर्वाचन सीट पर मतदाताओं ने अधिक वोटिंग की है। 8 सीटों के लिए 150 उम्मीदवार मैदान में थे। आगामी 27 अक्टूबर को मतगणना के बाद पता चलेगा कि किसे जीत का आशीर्वाद मिला है।