ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / bihar / patna-news / Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में...

Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक आज लेंगे ओथ; दुलारचंद हत्याकांड में नहीं मिली जमानत

बाहुबली नेता अनंत सिंह आज मंगलवार को विधायक की शपथ लेंगे। पटना सिविल कोर्ट के फैसले के बाद उनके शपथ ग्रहण का रास्ता साफ हो गया है।

03-Feb-2026 08:30 AM

By First Bihar

Anant Singh : बिहार की राजनीति में एक बड़ा मोड़ आज देखने को मिलेगा, जब बाहुबली नेता अनंत सिंह विधायक के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। पटना सिविल कोर्ट के आदेश के बाद उनके शपथ ग्रहण का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उन्हें केवल शपथ लेने के लिए ही विधानसभा आने की अनुमति दी गई है। अन्य किसी गतिविधि में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं है। शपथ लेने के बाद वे पुनः न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल लौट जाएंगे।


सूत्रों के अनुसार, अनंत सिंह को जेल से विधानसभा तक लाने और वापस ले जाने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा, एस्कॉर्ट वाहन और क्विक रिस्पॉन्स टीम मौजूद रहेगी। विधानसभा परिसर के अंदर और बाहर अतिरिक्त पुलिस, सीसीटीवी निगरानी और प्रवेश पर सख्त जांच लागू की गई है। किसी भी तरह के भीड़ या समर्थकों के जमावड़े पर पूरी तरह रोक रखी गई है।


बिहार विधानसभा में अब तक 242 विधायक शपथ ले चुके हैं। बाहुबली नेता अनंत सिंह शपथ नहीं ले पाए थे क्योंकि वे जेल में बंद थे। संविधान के आर्टिकल-188 और 193 के अनुसार, हर विधायक को पदभार संभालने से पहले शपथ लेना अनिवार्य है। जब तक शपथ नहीं ली जाती, विधायक सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले सकता और न ही वेतन या भत्ते का लाभ उठा सकता है। अगर बिना शपथ के कार्यवाही में भाग लेते हैं तो उन्हें एक बैठक पर 5000 रुपए जुर्माना लगाया जा सकता है।


अनंत सिंह ने मोकामा सीट से 28,206 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। उन्हें 91,416 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर राजद की वीणा देवी रहीं, जिन्हें 63,210 वोट प्राप्त हुए। उनके चुनावी जीत के बाद पुराने बंगले में लगभग 50,000 लोगों के लिए भोज का आयोजन किया गया था।


अनंत सिंह पर गंभीर आरोप भी लगे हैं। 30 अक्टूबर 2025 को मोकामा के घोसवरी थाना क्षेत्र के बसावनचक में दुलारचंद यादव की हत्या की गई थी। दुलारचंद यादव राजद नेता और जनसुराज के प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे थे। इस हत्या के मामले में अनंत सिंह पर आरोप लगे और उन्हें 1 नवंबर की रात गिरफ्तार किया गया। 2 नवंबर को कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें बेऊर जेल में रखा गया। इस घटना के बाद राजनीतिक और सुरक्षा स्थितियों में तनाव बना हुआ था।