मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज
25-Mar-2026 06:18 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने खनन विभाग की उपलब्धियों और राजस्व वसूली को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि विभाग ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर पकड़ने वाले 24 खनन योद्धाओं को 5-5 हजार रुपये पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अब बिहार में ओवरलोडिंग और अवैध खनन लगभग बंद हो गया है, इसलिए केवल ट्रैक्टर ही पकड़े गए।
खनन योद्धाओं का सम्मान सुरक्षित तरीके से किया गया और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनके विवरण सार्वजनिक नहीं किए जा रहे हैं। विजय सिन्हा ने बताया कि भोजपुर जिले में निर्धारित लक्ष्य से अधिक राजस्व वसूला गया, और राज्य के 10 जिलों ने अपने लक्ष्यों से ज्यादा राशि प्राप्त की है। अब तक 3,252 करोड़ रुपये का राजस्व वसूला जा चुका है और उम्मीद है कि साल के अंत तक यह 3,800 करोड़ रुपये के लक्ष्य तक पहुंच जाएगा।
उप मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जिन लोगों ने घाट सरेंडर किया है, उन्हें फिर से वह घाट नहीं दिया जाएगा। सरेंडर किए गए घाटों को नए लोगों को आवंटित किया जाएगा। 23 मार्च को रोहतास में 3 और गया में 1 बड़े माइंस का टेंडर संपन्न हुआ। गोपालगंज में हाल ही में हुई घटना की शिकायत मिलने पर दोषी पदाधिकारियों और थानेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है और प्रमाण मिलने पर कठोर कार्रवाई होगी।