ब्रेकिंग न्यूज़

Patna crime news : पटना में गाली-गलौज के बाद युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर; पुलिस जांच में जुटी YouTube पर 1 लाख व्यूज से कितनी होती है कमाई ? जानिए वीडियो से पैसे कमाने का पूरा गणित Bihar politics : 'हमारो अपन ऐलान है ...', नीतीश चले दिल्ली… क्या मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह देंगे इस्तीफा? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान Bihar Politics : बिहार में नई सियासी खिचड़ी ! सम्राट चौधरी ने की सीएम से 25 मिनट तक मुलाकात, तुरंत बाद विजय सिन्हा पहुंचे आवास; बिहार में नया सीएम कौन? बिहार के 4 लाख छात्रों को बड़ी राहत: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर सुधार की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करवा सकते है अपडेट Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया!

Bihar News: पटना में मेगा जॉब फेयर की शुरुआत, 10 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार

Bihar News: पटना में आयोजित मेगा जॉब फेयर-2025 में देश की 80 से ज्यादा कंपनियां भाग ले रही हैं। यह मेला 10 से 15 जुलाई तक चलेगा, जिसमें 10 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है।

10-Jul-2025 03:35 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: राज्य सरकार सूबे में तकनीकी रूप से दक्ष बेरोजगार युवाओं को देश की नामचीन कंपनियों में नौकरी दिलाने का अवसर लेकर आयी है। राजधानी के वेटनरी कॉलेज के समीप दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान में श्रम संसाधन विभाग की तरफ से कौशल विकास मिशन के तहत गुरुवार से छह दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है।


इस रोजगार मेले में देश की 80 नामचीन कंपनियां 10 से 15 जुलाई तक आयोजित “मेगा जॉब फेयर-2025” में योग्य युवाओं का चयन कर उन्हे ऑनस्पॉट नियुक्ति पत्र उपलब्ध करा रही हैं। इस जॉब फेयर में तकनीकी, गैर तकनीकी, 10वीं, 12वीं पास, आईआईटी, डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक, बी-टेक, एमबीए व अन्य स्नातक युवाओं को नौकरियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस रोजगार मेले के माध्यम से दस हजार से भी अधिक युवाओं को नौकरी उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 10 जुलाई की दोपहर तक करीब 50 हजार युवा निबंधन करवा चुके हैं।   


इस जॉब फेयर का उद्घाटन करते हुए श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनंद ने कहा कि श्रम संसाधन विभाग ने कौशल विकास मिशन के तहत इस जॉब फेयर का आयोजन किया है। इस जॉब फेयर में देश की लगभग 80 नामचीन कंपनियां शिरकत कर रही हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार की सुबह तक 35 हजार से भी अधिक युवाओं ने यहां अपना निबंधन करा लिया है। जॉब फेयर बहा लेने वाली कंपनियों में एमआरएफ लिमिटेड, अरविन्द लिमिटेड, आमधेन प्राइवेट लिमिटेड, टीम प्लस एचआर सर्विस प्रा. लि., 2050 हेल्थ केयर, पीआर स्किल वेंचर, बीमा बाजार, निमसन हर्बल, सुधीर फाउंडेशन, केपीआर मिल लिमिटेड, परम कॉर्पोरेट, ज़ोमेटो लिमिटेड समेत कई बड़ी कंपनियां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कंपनियां वैसे युवाओं को जॉब ऑफर कर रही हैं जो तकनीकी रूप से दक्ष हैं। ऐसे युवाओं का ये कंपनियां मौके पर ही काउंसिलिंग भी कर रही हैं।