PATNA : बिहार में आज से यात्रियों की जेब ढीली होने वाली है. बीएसआरटीसी ने पटना से आने जाने वाले 13 लंबी दूरी की बसों का किराया बढ़ा दिया है. अब यात्री 18 से 20 प्रतिशत वृद्धि के साथ बस किराया देकर सफर करेंगे. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने बुधवार से बढ़ाया गया बस किराया लागू कर दिया है. आज से बिहार शरीफ से पटना आने और जाने वाले यात्रियों को 90 रुपये के बदले 116 रुपए किराया देना पड़ेगा.


पटना से नवादा जाने यात्री अब 112 रुपये बदले 165 रुपये देंगे. पटना से मुजफ्फरपुर का किराया 116 रुपये कर दिया है, पहले 90 रुपया था. पटना से बेतिया एसी बस का किराया 350 रुपये हो गए हैं, जबकि पहले 297 रुपये लिए जाते थे. पटना-बेतिया डीलक्स का भाड़ा 301 रुपये हो गए हैं. पहले 257 रुपये निर्धारित था.


यहां देखिये किराये की पूरी लिस्ट