ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / bihar / patna-news / Bihar weather : बिहार के इन 15 जिलों में वज्रपात और मेघगर्जन की...

Bihar weather : बिहार के इन 15 जिलों में वज्रपात और मेघगर्जन की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानिए आपके जिले का हाल

Bihar weather update: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 29 अप्रैल के लिए अपने पूर्वानुमान में तेज हवा और वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी देते हुए अलर्ट जारी किया है।

29-Apr-2025 07:06 AM

By First Bihar

BIHAR WEATHER UPDATE : बिहार में गर्मी और लू से परेशान लोगों को बदले मौसम ने काफी राहत दी है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने ताजा पूर्वानुमान में बिहार के कई जिलों में अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश, तेज हवा और वज्रपात की चेतवानी जारी की गई है।


मौसम विभाग के तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में 29 अप्रैल तक गर्मी से राहत बनी रहेगी। इस नरम-गरम मौसम को देखते हुए पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के 15 जिलों में ऑरेंज और 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।


पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के 15 जिलों में भारी तेज आंधी और भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट में बिहार का पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, शेओहर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पुर्णिया, कटिहार, भागलपुर, खगरिया, मुंगेर, बांका और जमुई जिला शामिल है।


जबकि, पटना समेत सिवान, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, मधेपुरा, सहरसा, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, बेगुसरी, नालंदा, जहानाबाद, शेखपुरा, नवादा, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, नवादा, गया और आरा में पटना मौसम विज्ञान केंद्र के द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया।


आपको बताते चले कि, पटना मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि अगले 72 घंटे में राज्य के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।