ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / bihar / patna-news / Bihar Mausam Update: बिहार के इन 9 जिलों के 33 ब्लॉक के लिए...

Bihar Mausam Update: बिहार के इन 9 जिलों के 33 ब्लॉक के लिए हाई अलर्ट, वज्रपात, आंधी-पानी की चेतावनी, जानें....

Bihar Mausam Update: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम सेवा केंद्र ने 27 अप्रैल के लिए 9 जिलों के 33 प्रखंडों में तेज बारिश, वज्रपात और तेज हवा को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है।

26-Apr-2025 03:27 PM

By Viveka Nand

Bihar Mausam Update: बिहार मौसम सेवा केंद्र ने 27 अप्रैल के लिए 9 जिलों के 33 प्रखंड के लिए हाई अलर्ट जारी किया है . इन जिलों के कई ब्लॉक में कल 27 अप्रैल को तेज हवा, वज्रपात और बारिश की संभावना जताई गई है.

मौसम सेवा केंद्र के अनुसार, सिवान जिले के गोरिया कोठी और पचरुखी के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया है. गोपालगंज जिले में गोपालगंज सदर ब्लॉक, पश्चिम चंपारण जिले में रामनगर, गौनाहा, बगहा और मैनाटांड़ प्रखंड शामिल है. जबकि पूर्वी चंपारण जिले के संग्रामपुर, मोतिहारी, रक्सौल और रामगढ़वा के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया है.

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा, मुजफ्फरपुर मड़वन, पारू, कुढ़नी, सरैया शामिल है. जबकि सीतामढ़ी के सीतामढ़ी, बाजपट्टी, सुरसंड और बथनाहा में तेज हवा बारिश और वज्रपात का हाई अलर्ट जारी किया गया है. शिवहर जिले के शिवहर प्रखंड, मधुबनी के मधवापुर, हरलाखी, घोघरडीहा, बिस्फी और बासोपट्टी प्रखंड शामिल है .पटना जिले के पुनपुन,फतुहा, पटना सदर बख्तियारपुर और बेल्छी ब्लॉक को हाई अलर्ट पर रखा गया है.