ब्रेकिंग न्यूज़

बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान

Bihar News: विधानपरिषद में भारी हंगामा, CM नीतीश और राबड़ी देवी में भिड़ंत..हुआ बवाल

20-Mar-2025 12:15 PM

By Viveka Nand

Bihar Vidhanparishad:  बिहार विधानसपरिषद में आज बढ़ते अपराध पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में भारी भिड़ंत हो गई. विपक्षी सदस्य हंगामा करते हुए वेल में पहुंच गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. सत्ता पक्ष की तरफ से भी लालू-राबड़ी राज को लेकर राजद पर जबरदस्त प्रहार किया गया. इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खड़े हुए और राजद पर जोरदार हमला बोला. इस दौरान राबड़ी देवी पर जमकर हमला बोला. 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विप में खड़े होकर कहा कि मैं आग्रह करूंगा कि आपलोग बैठ जाइए, किसी की हत्या हुई है तो उसकी जांच होगी. एक-एक चीज के बारे में हमलोग आज ही जानकारी लेते हैं. राजद सदस्यों पर हमला बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि अपना चीज जान लीजिए. राबड़ी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इनके पति की सरकार, बाद में इन्हीं को बिठा दिया., ये लोग कभी कुछ किया है, ये लोग कोई काम किया था ?  सब काम हमलोगों ने किया है. आपलोगों के बोलने का कोई मतलब नहीं है. आपलोग आज तक कोई काम किया ही नहीं है. आपलोग बोल कर प्रचार चाहते हैं. आज तक कोई काम नहीं किये हैं. हमलोग किसी को बचाए नहीं हैं. पहले कितना हिंदु-मुस्लिम होता था. हम इसीलिए बनाए, जैसे ही देखा कि गड़बड़ कर रहा है तो हटा दिए. अब हम कहीं नहीं जाएंगे. आपके पति हटे तो आप बन गए। सिर्फ घर के आदमी को पद दिया जा रहा है.  

राबड़ी देवी ने कहा कि आज अशोक चौधरी फिरौती लेते हैं. पहले कांग्रेस को लुटे और अब जेडीयू में लूट रहे हैं.इसके बाद राबड़ी देवी और अशोक चौधरी में भिड़ंत हो गया. सदन में भारी हंगामे के बाद सभापति ने विपक्षी सदस्यों को पहली पाली तक के लिए बाहर जाने का आदेश दिया.