BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत बिहार में मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा नेटवर्क का भंडाफोड़, दरभंगा-पटना से 5 गिरफ्तार, 345 ग्राम हीरोइन बरामद BIHAR NEWS : जमीन बंटवारे का खूनी खेल! शराब के नशे में मां की बेरहमी से हत्या, गांव में हडकंप का माहौल बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी?
18-Mar-2025 09:24 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Land Survey: बिहार में जमीन सर्वे का काम जारी है। राज्य में भूमि सर्वे का काम कब तक पूरा होगा, इसकी जानकारी राजस्व व भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने दी है। मंत्री ने जमीन सर्वे में आयी बाधा और वर्तमान में हो रहे काम के बारे में भी बताया। साथ ही दाखिल-खारिज के मामलों के निपटारे और बिहार में जमीन संबंधी मामलों के लिए अलग से बनने वाले ऑनलाइन कम्प्लेन मैनेजमेंट सिस्टम की भी जानकारी दी।
राजस्व व भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने बताया कि बिहार में जमीन सर्वे का काम दिसंबर 2026 तक पूरा करने का टारगेट तय किया गया है। इसके तहत रैयतों के द्वारा प्रपत्र-2 में स्वघोषणा और 3 में वंशावली से संबंधित सूचना अपलोड या जमा करने की तिथि 31 मार्च 2025 तक निर्धारित की गयी है।
मंत्री संजय सरावगी ने जमीन सर्वे के काम में आयी बाधा के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि बीते चार-पांच महीने से सर्वर में आयी तकनीकी समस्या को दूर कर दिया गया है। प्रमंडलवार सर्वर की व्यवस्था कर दी गयी है और क्षेत्र से आए आवेदनों के अनुसार आगे फैसले लिए जाएंगे। मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि बिचौलिए और भ्रष्ट अधिकारियों पर उनकी नजर है, और पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। सरकार द्वारा "अभियान बसेरा" कार्यक्रम के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के योग्य परिवारों को पांच डिसमिल वासभूमि उपलब्ध कराई जा रही है।