25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
18-Jan-2025 11:46 AM
By Viveka Nand
Bihar Land Survey: बिहार में भूमि सर्वेक्षण के बीच सर्वे कर्मी नौकरी छोड़कर जा रहे. सेवा छोड़ने वालों की संख्या काफी है. 17 जनवरी को एक साथ 10 भूमि सर्वेक्षण कर्मियों का त्यागपत्र स्वीकार किया गया है. भू अभिलेख एवं परिमाण निदेशालय ने 10 का त्यागपत्र स्वीकार किया है, वहीं 74 कर्मियों को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया है. इस तरह से एक दिन में 84 सर्वे कर्मियों ने काम छोड़ा. जिसका पत्र राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जारी किया है.
दरभंगा के 10 कर्मियों ने दिया इस्तीफा
बंदोबस्त कार्यालय, दरभंगा में पदस्थापित 10 भूमि सर्वेक्षण अमीन का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया गया है. बंदोबस्त पदाधिकारी दरभंगा की अनुशंसा को स्वीकार करते हुए भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय ने पत्र जारी किया है. इन संविदा कर्मियों के त्यागपत्र की स्वीकृति विश्वविद्यालय से प्राप्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र के सत्यापन प्रतिवेदन से प्रभावित होगी. शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई कीजाएगी .
बांका- समस्तीपुर के 74 कर्मी बने जेई
वहीं, बांका बंदोबस्त कार्यालय में पदस्थापित कुल 47 सर्वेक्षण कर्मी जिनमें कानूनगो और अमीन शामिल हैं, इन्हें भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय ने अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया है . यह सभी बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा कनीय अभियंता के पद पर चयनित हुए हैं. काउंसिलिंग के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र की जरूरत थी. जिसे भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय ने निर्गत किया है.
जबकि, समस्तीपुर बंदोबस्त कार्यालय में कार्यरत विशेष सर्वेक्षण कर्मी जिनकी संख्या 27 है, इन्हें भी अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत किया गया है. ये सभी तकनीकी सेवा आयोग द्वारा कनीय अभियंता के पद पर चयनित हुए हैं .काउंसलिंग के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र की मांग की गई थी. जिसके बाद भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय ने यह सर्टिफिकेट जारी किया है.