ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / bihar / patna-news / Bihar Land Survey: दनादन छोड़ रहे नौकरी...कैसे होगा भूमि सर्वेक्षण का काम ?...

Bihar Land Survey: दनादन छोड़ रहे नौकरी...कैसे होगा भूमि सर्वेक्षण का काम ? एक ही दिन में 47 विशेष कर्मी हुए OUT

Bihar Land Survey: बिहार में भूमि सर्वेक्षण के बीच विशेष सर्वेक्षण कर्मियों का इस्तीफा देने का सिसलिला जारी है. 6 फरवरी को 47 विशेष सर्वेक्षण अमीनों ने नौकरी छोड़ दी.

08-Feb-2025 04:51 PM

By Viveka Nand

Bihar Land Survey: बिहार में भूमि सर्वेक्षण के बीच सैकड़ों विशेष सर्वेक्षण कर्मियों ने इस्तीफा दे दिया है. दूसरी जगह नौकरी मिलने या फिर अन्य कारणों से सर्वे कर्मियों ने नौकरी छोड़ दी. 6 फरवरी को 47 विशेष सर्वेक्षण अमीनों ने नौकरी छोड़ी है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने या इस्तीफा मंजूर किया या उन्हें अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया है. 

नौकरी छोड़ने का सिलसिला जारी 

शेखपुरा बंदोबस्त कार्यालय में पदस्थापित विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मी को अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया गया है. बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा कनीय अभियंता के पद पर चयन होने के बाद बंदोबस्त पदाधिकारी शेखपुरा की अनुशंसा के आलोक में भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय ने श्रीमती राजनंदनी को अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत किया है .वहीं बांका बंदोबस्त कार्यालय में पदस्थापित दो विशेष सर्वेक्षण अमीनो ने त्यागपत्र दिया है. जिसे विभाग ने स्वीकृत कर लिया है. प्रदीप कुमार यादव और लवकुश कुमार विशेष सर्वेक्षण अमीन ने इस्तीफा दिया है . 

नालंदा के 38 सर्वेक्षण अमीनों ने एक दिन में मिला एनओसी  

बंदोबस्त पदाधिकारी दरभंगा की अनुशंसा के आलोक में पांच विशेष सर्वेक्षण अमीनो का त्यागपत्र स्वीकृत किया गया है .ये हैं अजीत कुमार, प्रवीण कुमार, निवेदिता कुमारी, दीपशिखा और श्रीकांत गुप्ता . पटना के बंदोबस्त पदाधिकारी की अनुशंसा के आलोक में विशेष सर्वेक्षण अमीन ज्योति कुमारी को अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत किया गया है .इनका चयन कनीय अभियंता के पद पर हुआ है . वहीं नालंदा के बंदोबस्त पदाधिकारी की अनुशंसा के आलोक में 38 विशेष सर्वेक्षण अमीन को अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत किया गया है. इस तरह से एक दिन 47 कर्मियों ने नौकरी छोड़ दी.