ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / Bihar Land Survey: नौकरी छोड़कर भाग रहे भूमि सर्वेक्षण कर्मी...फिर 10 ने...

Bihar Land Survey: नौकरी छोड़कर भाग रहे भूमि सर्वेक्षण कर्मी...फिर 10 ने दिया इस्तीफा, वजह क्या है...

Bihar Land Survey: बिहार में बड़ी संख्या में भूमि सर्वेक्षण कर्मी नौकरी छोड़ रहे. एक बार फिर से 10 भूमि सर्वेक्षण कर्मियों ने इस्तीफा दे दिया है. इनमें अधिकांश महिलाएं हैं.

15-Jan-2025 03:49 PM

By Viveka Nand

Bihar Land Survey: बिहार में भूमि सर्वेक्षण का काम चल रहा है. बड़ी संख्या में सर्वेक्षण कर्मियों को नियोजित किया गया है. हालांकि बड़ी संख्या में भूमि सर्वेक्षण कर्मी नौकरी छोड़ जा रहे हैं. एक बार फिर से 10  भूमि सर्वेक्षण कर्मियों ने इस्तीफा दे दिया है. इनमें अधिकांश महिलायें हैं. भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशक जे.प्रियदर्शिनी ने कहा है कि अगर जांच में आपका शैक्षणिक प्रमाण पत्र फर्जी पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. 

बेगूसराय के सात कर्मियों ने दिया इस्तीफा

बेगूसराय बंदोबस्त कार्यालय में पदस्थापित सात विशेष सर्वेक्षण अमीन और लिपिक ने त्यागपत्र दे दिया है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय ने त्यागपत्र स्वीकृत किया है. विभाग के पत्र में कहा गया है कि आपका त्यागपत्र विश्वविद्यालय या संस्थान से प्राप्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र के सत्यापन के आधार पर प्रभावित होगा.अगर शैक्षणिक प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

बेगूसराय के जिन विशेष सर्वेक्षण अमीन और लिपिक का त्यागपत्र स्वीकृत किया गया है ,उनमें मोनिका तिवारी, प्रिंसी विश्वकर्मा, काजल द्विवेदी, दीपक कुमार आर्य, खुशबू कुशवाहा, मनीषा कुमारी, संतोष कुमार शामिल हैं. वही कटिहार बंदोबस्त कार्यालय से मोहम्मद ग़ालिब अंसारी कानूनगो का त्यागपत्र स्वीकृत किया गया है . बकि शेखपुरा के बंदोबस्त पदाधिकारी कार्यालय से दो विशेष सर्वेक्षण अमीन मधु शुक्ला और खुशबू राजभर ने त्यागपत्र दे दिया है.