ब्रेकिंग न्यूज़

बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर

Home / bihar / patna-news / Bettiah Raj Land: बेतिया राज की जमीन को लेकर आया नया अपडेट, राजस्व...

Bettiah Raj Land: बेतिया राज की जमीन को लेकर आया नया अपडेट, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने दिए यह आदेश

Bettiah Raj Land: राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि बेतिया राज की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा। जिनके पास वैध कागजात हैं उन्हें डरने की जरूरत नहीं, जबकि अवैध कब्जाधारियों को जमीन खाली करनी होगी।

12-Jun-2025 06:01 PM

By FIRST BIHAR

Bettiah Raj Land: बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने कहा है कि बेतिया राज की जमीन पर बिहार और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भूमि माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे सभी कब्जों को हर हाल में खाली कराया जाएगा और इस पर सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है।


मंत्री सरावगी ने गुरुवार को भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि जिन लोगों ने बेतिया राज की भूमि पर पक्का मकान बना लिया है और यदि उनके पास वैध कागजात हैं, तो उन्हें डरने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन जिनके पास वैध दस्तावेज नहीं हैं, उन्हें जमीन खाली करनी पड़ेगी।


उन्होंने कहा कि भूमि माफियाओं को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। समीक्षा बैठक के दौरान अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं अंचलाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं ताकि राजस्व से जुड़ी समस्याओं का समाधान तेज़ी से हो।


संजय सरावगी ने आम जनता को राजस्व विभाग द्वारा जारी कॉल सेंटरों का लाभ उठाने की सलाह दी और बताया कि कॉल सेंटर शुरू होने के बाद से लोगों को बड़ी राहत मिली है। विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है और कॉल सेंटरों का विस्तार भी जल्द किया जाएगा।


मंत्री ने यह भी कहा कि अब आम नागरिकों को भूमि सुधार विभाग से जुड़े कार्यों के लिए कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है। विभाग की ऑनलाइन व्यवस्था के तहत अधिकांश सेवाएं अब घर बैठे उपलब्ध हैं। केवल कोर्ट के मामलों में ही व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना पड़ता है, लेकिन सरकार जल्द ही ऑनलाइन पक्ष रखने की सुविधा भी उपलब्ध कराने जा रही है। अंत में, उन्होंने यह जानकारी भी दी कि दाखिल-खारिज, परिमार्जन और अन्य लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिया गया है ताकि आम लोगों को समय पर न्याय मिल सके।