चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो ....
25-Feb-2025 09:43 AM
By First Bihar
BIHAR NEWS : बिहार के लखीसराय जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां मिड डे मील खाने के बाद 100 से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए हैं।
दरअसल, जिले के पिपरिया अंचल अतंर्गत मुडवरिया गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय का है। जहां दोपहर को मध्यान भोजन में छिपकली मिलने के बाद भी शिक्षिकों के द्वारा बच्चों को भोजन खिलाने का आरोप है। जिसके कारण लगभग 104 बच्चे बीमार हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, शाम आठ बजे चार-पांच बच्चों को काफी उलटिंया शुरू हो गई। इस बात की खबर दूसरे घरों से भी मिलने लगी। जिसके बाद देखते ही देखते कई बच्चे बीमार हो गए। इसके बाद अभिभावक अपने बच्चे को लेकर लखीसराय सदर अस्पताल इलाज के लिए पहुंच गए। जहां 104 बच्चों को भर्ती कराया गया है।
वहीं, सूचना मिलते ही लखीसराय के अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार और एसडीपीओ शिवम कुमार अपने दलबल के साथ लखीसराय सदर अस्पताल पहुंच गए।
उन्होंने बच्चों का हालचाल पूछा और और डॉक्टरों को बेहतर इलाज करने का आदेश दिया। एसडीओ चंदन कुमार ने बताया कि जो बच्चे स्वस्थ हो रहे उन्हें उनके अभिभावक के साथ घर भेजा जा रहा है। जिसमें कुल 35 बच्चे अपने घर जा चुके हैं, बाकी सभी का इलाज अभी सदर अस्पताल में चल रहा है।