PATNA : सोनू सूद ने पूरे लॉकडाउन में जो नेक कार्य किये हैं वो काबिले तारीफ है. ऐसे में लोग उनकी प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं. अब लोग भी उनकी मदद का एक हिस्सा बनना चाह रहे हैं ताकि सोनू और आगे बढ़कर लोगों की मदद कर सकें.
सोनू सूद से प्रभावित होकर मुजफ्फरपुर के एक युवा मुकेश कुमार ने अपने 1 महीने का वेतन देने की पेशकश की है. उन्होंने अपने ट्विटर पर सोनू सूद को टैग करके अपने एक महीने के वेतन को डोनेट करने की बात कही है.
आप से अमीर आदमी कोई नही भाई।
हमेशा ऐसे ही रहना।
पड़ोस में किसी परिवार की मदद कर देना समझो आपका वेतन मेरे पास पहुँच गया। https://t.co/W6gt7hUwXN— sonu sood (@SonuSood) August 30, 2020
इसपर सोनू सूद ने कहा है कि आप से ज्यादा अमीर कोई नहीं हो सकता. गौरतलब है कि सोनू सूद इस महामारी में लोगों की मदद कर रहे हैं जिससे प्रभावित होकर गायघाट के मुकेश कुमार ने सोनू सूद को ट्विटर हैंडल पर टैग करते हुए अपने 1 महीने का वेतन देने की पेशकश की जिसके बाद सोनू सूद ने रिप्लाई देते हुए कहा कि आप से ज्यादा अमीर कोई नहीं हो सकता. आप अपने आसपास के लोगों की मदद करते रहिए, मैं समझ लूंगा आप का वेतन मुझे मिल गया.