ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें BIHAR NEWS : बेगूसराय में दिनदहाड़े Axis बैंक लूट! 6 नकाबपोश बदमाशों ने 3-4 लाख रुपये लूटे, गार्ड घायल Bihar News: क्लासमेट की पिटाई से छात्रा की मौत, परिजनों ने शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप BIHAR NEWS : SP के बॉडीगार्ड की दबंगई ! गैस एजेंसी संचालक को धमकी देकर बिना पैसे दिए जबरन उठाया सिलेंडर, ऑडियो और CCTV फूटेज हुआ वायरल कोर्ट में हुआ हंगामा! पत्नी, पति और प्रेमी आमने-सामने, 5 साल का मासूम फंसा बीच में – आप भी पढ़ें कौन ले गया बच्चे को? BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत

Home / bihar / patna-news / Jamin Online Mutation : अब इस जिले में ऑनलाइन होगा जमीन म्यूटेशन, बिना...

Jamin Online Mutation : अब इस जिले में ऑनलाइन होगा जमीन म्यूटेशन, बिना किसी परेशानी के घर बैठे ऐसे करें आवेदन

Patna Jamin Online Mutation: पटना में संपत्ति का म्यूटेशन की प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन हो गई है। लोग अब बिना सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाए घर बैठे आवेदन कर सकते हैं।

13-Mar-2025 09:17 AM

By First Bihar

Patna Jamin Online Mutation : बिहार की राजधानी पटना में रहने वाले लोगों के लिए यह काफी काम की खबर है। अब राजधानी पटना में जमीन म्यूटेशन के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। इसको लेकर बिहार सरकार ने बड़ी पहल की है तो आईए जानते हैं क्या है नई स्कीम।


दरअसल, पटना क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (PRDA) के अंतर्गत आने वाली जमीन म्यूटेशन प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गई है। अब लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पटना नगर निगम की वेबसाइट पर इससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां उपलब्ध करा दी गई हैं, जिससे आवेदन की प्रक्रिया आसान हो गई है। 


जानकारी हो कि, पहले म्यूटेशन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन थी, जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्हें बार-बार दस्तावेज जमा करने और अधिकारियों से संपर्क करने की जरूरत पड़ती थी। अब ऑनलाइन सुविधा शुरू होने के बाद लोग घर बैठे ही आवेदन कर सकते हैं और प्रक्रिया को ट्रैक भी कर सकते हैं। 


बताया जा रहा है कि, सरकार का मानना है कि इस ऑनलाइन प्रक्रिया से पारदर्शिता बढ़ेगी और लोगों को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी। इसके अलावा, इस नई व्यवस्था से म्यूटेशन कार्यों में तेजी आएगी और भ्रष्टाचार की संभावना भी कम होगी। पटना में हजारों संपत्ति मालिकों को इस नई सुविधा से फायदा होगा। अब वे बिना किसी परेशानी के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और समय की बचत कर सकते हैं। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द इस सुविधा का लाभ उठाएं और अपनी संपत्तियों का नामांतरण ऑनलाइन माध्यम से सुनिश्चित करें।