PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जो जेल उपाधीक्षक (Deputy Superintendent of Jail) के तबादले से जुड़ी है। बिहार सरकार के गृह विभाग (कारा) ने राज्य की जेलों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए उपाधीक्षक स्तर के 30 अधिकारियों का तबादला कर दिया है।
इस संबंध में विभाग की ओर से एक साथ स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय गृह विभाग (कारा) का जारी आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों की नई पदस्थापना राज्य के विभिन्न केंद्रीय, मंडल और जिला कारागारों में की गई है। विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को शीघ्र अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है।
कारा विभाग का मानना है कि इस प्रशासनिक बदलाव से जेल प्रबंधन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जा सकेगा। साथ ही, जेल प्रशासन में बेहतर समन्वय और कार्यकुशलता सुनिश्चित करने की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बिहार कारा विभाग में बड़े पैमाने पर हुए इस तबादले को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। देखिये पूरी लिस्ट...