Bihar  Ips Transfer: बिहार पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। राज्य सरकार ने 12 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है, जिसमें DG रैंक से लेकर SDPO स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं। इस फेरबदल के बाद कई जिलों में पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है। नई पोस्टिंग की पूरी सूची जारी कर दी गई है, 


सम्राट सरकार ने 12 आईपीएस अफसर का स्थानांतरण किया है इसमें डीजी रैंक से लेकर SDPO रैंक के अधिकारी शामिल हैं . प्रीता वर्मा को गृह रक्षा वाहिनी का महानिदेशक बनाया गया है. वहीं निर्मल कुमार आजाद पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण को पुलिस महानिदेशक मद्य निषेध का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. पंकज कुमार दाराद को विशेष निगरानी इकाई से स्थानांतरित कर अपर पुलिस महानिदेशक सह प्रबंध निदेशक पुलिस भवन निर्माण निगम में तैनात किया गया है. एडीजी सुधांशु कुमार को विशेष निगरानी इकाई का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.