ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...

Home / bihar / patna-news / Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी...

Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट

बिहार में गृह विभाग ने 6 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। राम कृष्ण को SDPO बाढ़ और आनंद कुमार सिंह को हाईकोर्ट सुरक्षा में तैनात किया गया है। जानें पूरी खबर।

18-Mar-2026 11:46 AM

By First Bihar

Bihar News : बिहार में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य में 4 आईपीएस और दो DSP का तबादला किया गया है। इस बदलाव को कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक मजबूती के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


गृह विभाग द्वारा जारी सूचना के मुताबिक कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को उनके वर्तमान पद से हटाकर अन्य महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किया गया है। इस फेरबदल का असर राज्य के विभिन्न जिलों में पुलिस व्यवस्था पर देखने को मिलेगा।


इस क्रम में राम कृष्ण, जो फिलहाल कटिहार में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर कार्यरत थे और साइबर क्राइम से जुड़े मामलों को देख रहे थे, अब उन्हें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बाढ़ के पद पर नियुक्त किया गया है। बाढ़ क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए यह नियुक्ति अहम मानी जा रही है।


वहीं आनंद कुमार सिंह, जो अभी तक बाढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में तैनात थे, उन्हें अब पुलिस उपाधीक्षक, उच्च न्यायालय सुरक्षा के पद पर भेजा गया है। हाईकोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।


इसके अलावा अजय कुमार पाण्डेय जो वर्तमान में पुलिस उप महानिरीक्षक निगरानी ब्यूरो में तैनात थे उन्हें अब पुलिस उप महानिरीक्षक मद्य निषेध एवं  ANTF में तैनात किया गया है।इसके अलावा प्रेरणा कुमार जो नवगछिया के एसपी थी उन्हें अब लखीसराय का एसपी बनाया गया है। अवधेश दीक्षित जो अभी लखीसराय के SP थे उन्हें पुलिस अधीक्षक (कार्मिक-1) बिहार पुलिस मुख्यालय में तैनात किया गया है. इसके साथ ही राजेश कुमार जो पुलिस अधीक्षक मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो में तैनात थे उन्हें नवगछिया का एसपी बनाया गया है।