मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
16-Mar-2026 07:13 PM
By Viveka Nand
Bihar Ips Officer: बिहार के दो आईपीएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं.दोनों अधिकारियों को सीबीआई में नियुक्ति की गई है. गृह विभाग ने दोनों पुलिस अधिकारियों को केंद्र पर जाने के लिए विरमित कर दिया है. इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है.
अशोक मिश्रा सीबीआई में एसपी बने
बिहार कैडर के 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी अशोक मिश्रा जो वर्तमान में विशेष शाखा के पुलिस अधीक्षक हैं, ये केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं. इन्हें सीबीआई में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. इस पद पर प्रभार ग्रहण करने को लेकर बिहार सरकार ने इनकी सेवा गृह मंत्रालय को सौंप दी है.
बिहार कैडर के दो अधिकारी सीबीआई में
वहीं 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी के. रामदास जो वर्तमान में अपराध अनुसंधान विभाग में पुलिस अधीक्षक हैं, यह भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं. इनकी नियुक्ति भी सीबीआई में हुई है. लिहाजा इनकी सेवा को गृह मंत्रालय को सौंपी गई है.