Bihar Ias Officers: सम्राट सरकार ने आज 11 आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी है. कई अधिकारियों का ट्रांसफर कर दूसरी जगह भेजा गया है तो कई तो अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में दो महिला आईएएस अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी दी है.
भारतीय प्रशासनिक सेवा की 2009 बैच की आईएएस अफसर सीमा त्रिपाठी जो लंबे समय से मुख्य धारा की पोस्टिंग से बाहर थीं, उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है. मानवाधिकार आयोग में सचिव सीमा त्रिपाठी को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
वहीं, बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम की प्रबंध निदेशक इनायत खान को अगले आदेश तक राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार वरिष्ठ IAS अधिकारी कुंदन कुमार को गृह विभाग का नया सचिव नियुक्त किया गया है। महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त दीपक कुमार सिंह को राज्यपाल का प्रधान सचिव बनाया गया है। ये महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे।
इस तबादला सूची में राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा को बिहार से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित किया गया है। इन्हें नोएडा विशेष आर्थिक क्षेत्र का आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा अन्य कई अधिकारियों को भी अलग-अलग विभागों और जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।