PATNA: बिहार में तबादले का दौर जारी है, एक बार फिर बिहार में आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। सम्राट सरकार ने इस बार 9 IAS अफसरों को ट्रांसफर किया है, साथ में अतिरिक्त चार्ज भी दिया है। वही कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग की गयी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है। अभय कुमार सिंह को ग्रामीण कार्य विभाग का सचिव बनाया गया है। वो अगले आदेश तक सूचना प्रावैधिकी के सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। देखिये पूरी लिस्ट...
2005 बैच के आईएएस अधिकारी और ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव दिवेश सेहरा को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का सचिव बनाया गया है। वो अगले आदेश तक सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। वही 2007 बैच के दीपक आनंद को खेल विभाग का सचिव बनाया गया है। इससे पहले वो खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।