PATNA:बिहार में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 1992 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी दीपक कुमार सिंह के तबादले की अधिसूचना जारी की है।
जारी अधिसूचना के मुताबिक, दीपक कुमार सिंह को राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव, राज्यपाल सचिवालय के पद से स्थानांतरित कर बिहार राज्य योजना पर्षद, पटना का मुख्य परामर्शी बनाया गया है। उनकी नई पदस्थापना अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।
हालांकि, तबादले के बाद भी दीपक कुमार सिंह सामान्य प्रशासन विभाग के महानिदेशक-सह-मुख्य जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 4 नवंबर 2026 को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है।