PATNA:बिहार में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पटना के प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी BSEB के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 


वहीं, 2007 बैच के IAS अधिकारी और पंचायती राज विभाग के सचिव मनोज कुमार को शिक्षा विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस संबंध में प्रशासनिक स्तर पर आदेश जारी किया गया है।


बिहार सरकार ने प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है।


2001 बैच के IAS अधिकारी और पटना के प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।


वहीं, 2007 बैच के IAS अधिकारी मनोज कुमार, जो वर्तमान में पंचायती राज विभाग के सचिव हैं, उन्हें शिक्षा विभाग के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।


इस प्रशासनिक बदलाव के बाद अब दोनों अधिकारी अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ-साथ नई जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करेंगे।