दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
03-Dec-2025 04:32 PM
By Viveka Nand
Bihar Ias Officers: बिहार में बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का प्रमोशन किया गया है. जिन अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है, उनमें कई जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं .भारतीय प्रशासनिक सेवा के 27 अधिकारियों को विशेष सचिव वेतन स्तर-13 में प्रोन्नति दी गई है.
भागलपुर के जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी, मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, पथ निर्माण विभाग की अपर सचिव शैलजा शर्मा, पश्चिम चंपारण के डीएम धर्मेंद्र कुमार, बांका जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला, मधुबनी जिलाधिकारी आनंद शर्मा, जमुई जिला अधिकारी नवीन समेत कई जिलों के डीएम को प्रोन्नति दी गई है. वहीं, भारतीय प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों को 1 जनवरी 2026 के प्रभाव से अपर सचिव वेतन लेवल- 12 में प्रमोशन दिया गया है. इस लिस्ट में भी कई जिलों के जिलाधिकारी शामिल हैं.
कोसी प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार को भी उच्च प्रशासनिक ग्रेड में प्रोन्नति दी गई है , जबकि बिहार शिक्षा परियोजना के परियोजना निदेशक मयंक वरवड़े को 1 जनवरी 2026 के प्रभाव से उच्च प्रशासनिक ग्रेड में प्रमोशन दिया गया है . प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव श्रीधर चिरीबोलू को प्रधान सचिव लेवल में प्रोफार्मा प्रोन्नति दी गई है .
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष विपिन कुमार को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति दी गई है. वहीं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष राहुल सिंह को वेतन लेवल-17 शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नत किया गया है. यह 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा.

