दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
30-Nov-2025 05:58 PM
By FIRST BIHAR
Bihar IAS Officer: एक हफ्ते में बिहार से दो आईएएस अधिकारी दूसरे राज्य में चले गए। केंद्र सरकार ने उनका कैडर चेंज किया है। दोनों 2021 बैच के IAS अफसर हैं।
28 नवंबर को जहां 2021 बैच के आईएएस अधिकारी प्रवीण कुमार को बिहार संवर्ग से उत्तराखंड कैडर में जाने के लिए विरमित किया था। प्रवीण कुमार तब बेगूसराय में DDC के पद पर पदस्थापित थे।
वहीं आज 29 नवंबर को 2021 बैच की आईएएस अधिकारी शैलजा पांडे को भी बिहार संवर्ग से राजस्थान कैडर में जाने की इजाजत दी है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
2021 बैच की आईएएस अधिकारी शैलजा पांडे वर्तमान में समस्तीपुर जिले के उप विकास आयुक्त के पद पर पदस्थापित थी। भारत सरकार ने इन्हें 30 सितंबर 2025 को ही बिहार से राजस्थान संवर्ग में स्थानांतरित करने की इजाजत दी थी।अब राज्य सरकार ने इन्हें राजस्थान संवर्ग में जाने के लिए विरमित कर दिया है।