शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
12-Feb-2026 08:46 PM
By FIRST BIHAR EXCLUSIVE
PATNA: कुछ समय पहले की बात है. पटना एयरपोर्ट पर एक लक्जरी चार्टर प्लेन की लैंडिंग हुई. एयरपोर्ट पर रनवे वाले इलाके में काम कर रहे दूसरे एयरलाइंस के लोगों को लगा कि किसी बड़े राजनेता या उद्योगपति ने पटना में लैंड किया है. लेकिन कुछ देर बाद जब चार्टर प्लेन का दरवाजा खुला और जिस इंसान ने बाहर कदम रखा, उसे देखकर एयरपोर्ट पर मौजूद लोग दंग रह गये.
सपरिवार प्लेन से निकले आईएएस अधिकारी
इस वाकये के प्रत्यक्षदर्शियों से फर्स्ट बिहार की टीम ने बात की. उन्होंने बताया कि वह चार्टर Dassault Falcon 2000 प्लेन था. ये काफी लक्जरी चार्टर प्लेन है, जिससे उड़ने की औकात बड़े-बड़े लोगों की ही हो सकती है. लेकिन पटना एयरपोर्ट पर लैंड हुई चार्टर प्लेन से उतरने वाले व्यक्ति को तो लोग पहचान ही नहीं पा रहे थे.
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कौतूहल में पड़े एयरपोर्ट पर काम करने वाले लोगों ने ये पता लगाने की कोशिश की कि चार्टर से लैंड करने वाला व्यक्ति कौन है. थोड़ी छानबीन के बाद पता चला कि ये बिहार में तैनात एक आईएएस अधिकारी हैं. वे अपनी और पूरी परिवार के साथ चार्टर प्लेन से उतरे जो दिल्ली से पटना पहुंची थी.
विधानसभा में उठा मामला
गुरूवार को विधानसभा में आरजेडी के विधायक राहुल शर्मा ने ये मामला उठाया. उन्होंने पूछा कि चार्टर प्लेन से चलने वाले आईएएस अधिकारी की सरकार ने जांच कराई. उसे चार्टर प्लेन से चलने की इजाजत किसने दी थी. उस चार्टर प्लेन का खर्च किसने उठाया था. सरकार ने विधायक के इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया.
समझिये कितना हुआ होगा खर्च?
बिहार के आईएएस अधिकारी जिस Dassaut Falcon 2000 प्लेन से सपरिवार यात्रा कर रहे थे, वह बेहद लक्जरी प्लेन माना जाता है. उसका दिल्ली से पटना आने-जाने का खर्च कम से कम 20 लाख रूपये होता है. दिल्ली से पटना आने-जाने वाले दर्जनों सर्विस प्लेन हैं. जिसमें एक बार का अमूमन 5 हजार रूपये के आस-पास होता है. लेकिन बिहार के आईएएस अधिकारी के 4 लोगों के सफर पर 20 लाख रूपये खर्च हुए.
फर्स्ट बिहार ने इस आईएएस अधिकारी की घोषित संपत्ति की जानकारी ली, जिसकी जानकारी उन्होंने सरकार को दी है. पता चला कि उनके पास थोड़ी से जमीन है. यानि पारिवारिक पृष्ठभूमि भी मजबूत नहीं है. ऐसे में उनके पास चार्टर प्लेन से सफर करने के लिए पैसे कहां से आ गये. सरकार के पास इन तमाम सवालों का कोई जवाब नहीं है.