Bihar Holiday Calendar 2027: बिहार सरकार ने साल 2027 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। सरकार की ओर से जारी सूची में सरकारी कार्यालयों और कर्मचारियों के लिए अलग-अलग श्रेणी में छुट्टियां निर्धारित की गई हैं। इसके तहत सामान्य अवकाश, प्रतिबंधित अवकाश और सार्वजनिक अवकाश के साथ बैंकिंग क्षेत्र से जुड़ी छुट्टियों का भी उल्लेख किया गया है।


सरकार की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक वर्ष 2027 में  सामान्य अवकाश की संख्या 12 रखी गई है। वहीं कर्मचारियों को अपनी पसंद के अनुसार लेने के लिए 22 प्रतिबंधित अवकाश निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स (NI) एक्टके तहत सार्वजनिक अवकाश की संख्या 20 तय की गई है।


सरकार ने छुट्टियों की सूची को अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर जारी किया है, ताकि सरकारी कार्यालयों में कामकाज और अवकाश को लेकर किसी तरह की परेशानी न हो। कैलेंडर में पर्व-त्योहार और अन्य महत्वपूर्ण अवसरों को ध्यान में रखते हुए छुट्टियां तय की गई हैं।


1 अप्रैल को बैंक की वार्षिक क्लोजिंग

वर्ष 2027 के लिए जारी कैलेंडर में बैंकिंग क्षेत्र से जुड़ी विशेष छुट्टी का भी प्रावधान किया गया है। NI Act के तहत वार्षिक बैंक लेखा बंदी के लिए 1 अप्रैल 2027 को निर्धारित किया गया है। इस दिन बैंकों में वार्षिक लेखा-जोखा बंद करने की प्रक्रिया के कारण सामान्य बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहेगा।सरकार की ओर से जारी पत्र में छुट्टियों से संबंधित सभी प्रावधानों को स्पष्ट किया गया है। इस संबंध में प्रधान सचिव पंकज कुमार की ओर से पत्र जारी किया गया है।


नए कैलेंडर के जारी होने के बाद सरकारी कर्मचारियों, बैंक कर्मियों और आम लोगों को पूरे साल की छुट्टियों की जानकारी पहले से मिल सकेगी। इससे लोग अपने निजी कार्यक्रम, यात्रा और अन्य जरूरी कामों की योजना भी पहले से बना सकेंगे। बिहार सरकार का यह अवकाश कैलेंडर वर्ष 2027 में राज्य के सरकारी कार्यालयों में लागू रहेगा। सामान्य और प्रतिबंधित अवकाश के अलावा NI Act के तहत घोषित सार्वजनिक छुट्टियों को भी इसमें शामिल किया गया है। वहीं बैंकिंग क्षेत्र के लिए 1 अप्रैल की वार्षिक लेखा बंदी को अलग से निर्धारित किया गया है।