पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई
13-Mar-2026 02:31 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में पढ़ने वाले 93 लाख 12 हजार 192 छात्र-छात्राओं को पोशाक योजना के तहत कुल 1047.08 करोड़ रुपये की राशि उनके बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी है।
इस योजना का उद्देश्य छात्रों को निर्धारित ड्रेस पहनकर नियमित रूप से विद्यालय जाने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह योजना 2008-09 में मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना और मुख्यमंत्री पोशाक योजना के रूप में शुरू की गई थी।
इसके तहत कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को ड्रेस खरीदने के लिए अलग-अलग राशि दी जाती है। छात्राओं को कक्षा के अनुसार 600 से 1000 रुपये तक मिलते हैं, जबकि एपीएल, एससी-एसटी और बीपीएल वर्ग के छात्रों को 400 से 700 रुपये तक दिए जाते हैं।
योजना का लाभ केवल उन विद्यार्थियों को मिलता है जिनकी विद्यालय में 75% या उससे अधिक उपस्थिति होती है। इसमें सरकारी, सरकारीकृत, सहायता प्राप्त तथा अल्पसंख्यक विद्यालयों के छात्र शामिल हैं। इस योजना से छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के साथ-साथ गरीब परिवारों को आर्थिक राहत भी मिलती है।