मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
08-Dec-2025 07:07 PM
By First Bihar
PATNA: नई सरकार बनने के बाद बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। कई जिलों में नए जिला अधिकारी की पोस्टिंग की गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है।
औरंगाबाद के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री को बेगूसराय का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। मधेपुरा के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह को पश्चिम चंपारण का जिलाधिकारी, शिवहर के जिलाधिकारी विवेक रंजन को सिवान जिलाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।अरवल की जिलाधिकारी अभिलाष शर्मा को औरंगाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है। भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव आशुतोष द्विवेदी को कटिहार का जिलाधिकारी बनाया गया है।
प्रतिभा रानी को शिवहर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। सूचना जनसंपर्क विभाग के निदेशक वैभव श्रीवास्तव को सारण का जिलाधिकारी बनाया गया है। खान निदेशक विनोद दुहन को अररिया जिला अधिकारी बनाया गया है। निदेशक मत्स्य विभाग अभिषेक रंजन को मधेपुरा का जिलाधिकारी, उद्योग विभाग में निदेशक शेखर आनंद को जिलाधिकारी शेखपुरा, ऊर्जा विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी अमृषा बैंस को अरवल का जिलाधिकारी, प्राथमिक शिक्षा के निदेशक साहिला को बक्सर का जिलाधिकारी और कृषि विभाग में निदेशक नितिन कुमार सिंह को कैमूर का जिलाधिकारी बनाया गया है।


