सहरसा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान 60 बोतल शराब बरामद, कोच अटेंडेंट गिरफ्तार अवैध होर्डिंग से हजारों करोड़ का नुकसान, सख्त कार्रवाई के मूड में सरकार बेटा नहीं होने पर बीवी को मौत के घाट उतारा, 3 बेटियों की मां की हत्या के बाद सरेंडर करने थाने पहुंच गया पति Success Story: घर-घर अखबार पहुंचाने से शुरू हुआ सफर, आज करोड़ों का खड़ा किया बिजनेस, जानें पूरी कहानी मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सिंह पर आरोप CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा में पूछे जा रहे हैं IIT-JEE जैसे कठिन सवाल! कोर्ट में दायर हुई याचिका, जाने क्या है मामला? शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग Bihar Road Accident: पटना-आरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पूजा करके लौट रहे दंपत्ति की दर्दनाक मौत BIHAR NEWS: बिहार में महिलाओं को मिलेगा रोजगार: हर वार्ड में बहाल होंगी जीविका समितियां, जानिए नया अपडेट
22-Feb-2026 10:25 PM
By First Bihar
PATNA: मांस-मछली, अवैध होर्डिंग-पार्किंग को लेकर बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार के इस फैसलों को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नगर विकास विभाग को होर्डिंग से कोई राजस्व की प्राप्ति नहीं हो रही है। यही सच्चाई है।
उन्होंने कहा कि 250-300 करोड़ होर्डिंग से आना चाहिए था। कम से कम हजार करोड़ की राजस्व की प्राप्ति हो सकती है। अनुमान तो लोगों का है कि 4000 से 5000 करोड़ तक की राजस्व की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन लोग सरकारी भूमि पर अवैध होर्डिंग लगाकर अवैध पार्किंग से एक बड़े खेल से अंजाम दे रहे थे।
विजय सिन्हा ने आगे कहा कि नई सरकार की नई पहल में हमने ये अवैध होर्डिंग और अवैध पार्किंग को हटाने का निर्देश दिया है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। जो होर्डिंग लगवाना चाहते हैं उनको विभाग को आवेदन देना होगा। नई सरकार की नई पहल बदले बिहार का स्वरुप झलक रहा है।
उन्होंने बताया कि जन कल्याण संवाद के तहत बुद्धिजीवियों के साथ बैठक की। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सामाजिक सौहार्द्र के लिए और बच्चों की हिंसक प्रवृति को रोकने के लिए शैक्षणिक, धार्मिक स्थल के निकट और खुले में भीड़ भाड़ वाले जगह पर इस तरह का खुला मांस-मछली की बिक्री मेरे पवित्र भावनाओं को प्रदूषित करता है। इससे हटकर जो नियम हैं उस नियम के तहत लोग काम करें।
उन्होंने कहा कि हमें खानपान से कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन सामाजिक सौहाद्र और पवित्रता की भावनाओं को चोट नहीं पहुंचे। किसी की भावनाओं को ठेस ना लगे और प्रदूषित सामान लोगों के स्वास्थ्य को खराब ना करें। उन्होंने कहा कि जो नियमों का पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।