Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !
06-Jul-2025 09:50 AM
By First Bihar
राजधानी पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की सरेआम गोली मारकर हत्या ने पूरे बिहार में सनसनी मचा दी है। इस वारदात के बाद विपक्ष के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने भाजपा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बिहार अब ‘भारत की क्राइम कैपिटल’ बन चुका है और राज्य में अपराध ‘नया नॉर्मल’ बन गया है।
राहुल गांधी ने लिखा, “आज बिहार लूट, गोली और हत्या के साए में जी रहा है। अपराध यहां ‘नया नॉर्मल’ बन चुका है - और सरकार पूरी तरह नाकाम है। बिहार के भाइयों और बहनों, यह अन्याय अब और नहीं सहा जा सकता। जो सरकार आपके बच्चों की सुरक्षा नहीं कर सकती, वह आपके भविष्य की जिम्मेदारी भी नहीं ले सकती। हर हत्या, हर लूट, हर गोली - एक चीख है बदलाव की। अब वक्त है एक नए बिहार का - जहाँ डर नहीं, तरक्की हो। इस बार वोट सिर्फ सरकार बदलने का नहीं, बिहार को बचाने का है।”
गोपाल खेमका, जो पटना के मगध अस्पताल के मालिक और एक जाने-माने व्यवसायी थे, की हत्या 4 जुलाई की देर रात गांधी मैदान थाना क्षेत्र के पास हुई। बदमाशों ने उन्हें करीब से गोली मारी और मौके से फरार हो गए। यह घटना राज्य में बढ़ते अपराध और व्यापारियों को निशाना बनाए जाने की कड़ी में एक और गंभीर वारदात है।
पिछले कुछ महीनों में बिहार में कई बड़े व्यापारियों की हत्या की घटनाएं सामने आई हैं, जिनसे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। विपक्ष ने इसे सरकार की विफलता बताया है और शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। इस बीच, राज्य सरकार ने जांच टीम गठित कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।