ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / patna-news / Bihar Flood News: बिहार में बाढ़ से हाहाकार, सीएम नीतीश कुमार ने प्रभावित...

Bihar Flood News: बिहार में बाढ़ से हाहाकार, सीएम नीतीश कुमार ने प्रभावित इलाकों का लिया जायजा; अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Bihar Flood News: बिहार में गंगा, कोसी समेत कई नदियों के उफान से बाढ़ का कहर जारी है। लाखों लोग प्रभावित हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एरियल सर्वे कर हालात का जायजा लिया और अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

14-Aug-2025 11:47 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Flood News: बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। गंगा और कोसी समेत कई नदियां उफान पर हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण नीचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैल गया हैं, जिससे लाखों लोग प्रभावित हैं। गुरुवार को मुख्यंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों को एरियल सर्वे किया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।


दरअसल, बिहार के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। गंगा समेत कई छोटी बड़ी नदियों का जलस्तर लाल निशान को पार कर चुका है। नीचले इलाकों में नदी का पानी घुसने के कारण त्राहिमाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 13 अगस्त को ही बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने वाले थे।


मौसम खराब बोने के कारण उनके हेलिकॉप्टर को उड़ा भरने की इजाजत नहीं मिली थी। जिसके कारण बुधवार को उनको बाढ़ प्रभावित इलाको का एरियल सर्वे स्थगित करना पड़ा था। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम आवास में अधिकारियों के साथ बैठक की थी और तमाम तरह के निर्देश दिए थे।


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और सभी प्रशासनिक अधिकारियों से लगातार रिपोर्ट ले रहे हैं ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। सीएम के नेतृत्व में बिहार सरकार बाढ़ से निपटने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है ताकि जनता को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।


news image


news image


news image