PATNA: बिहार में बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए राहत की घोषणा की गई है। बाढ़ के कारण जिन किसानों की कृषि योग्य जमीन पर बालू, रेत और गाद जमा हो गई है, उन्हें इसे हटाने के लिए सरकार आर्थिक सहायता देगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है।


मुख्यमंत्री ने बताया कि बाढ़ प्रभावित किसानों की कृषि योग्य भूमि से बालू, रेत और गाद हटाने के लिए सहायता राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत किसानों को प्रति हेक्टेयर 18,000 रुपये की सहायता देने का प्रावधान है। वहीं, प्रत्येक पात्र किसान को न्यूनतम 2,200 रुपये की सहायता राशि मिलेगी।


सरकार की इस पहल का उद्देश्य बाढ़ से प्रभावित खेतों को दोबारा खेती के योग्य बनाने में किसानों की मदद करना है। खेतों से बालू और गाद हटने से जमीन की उत्पादकता बनाए रखने और अगली फसल की बुआई में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।


इस सहायता से उन किसानों को राहत मिल सकती है, जिनकी खेती की जमीन बाढ़ के बाद बालू, रेत और गाद जमा होने के कारण प्रभावित हुई है।