Bihar Special Trains: त्योहारों की शुरुआत से पहले बिहार आने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 8 स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला लिया है। ये ट्रेनें सितंबर और अक्टूबर से शुरू होकर नवंबर तक अलग-अलग तारीखों में चलेंगी।



दिवाली और छठ के दौरान बड़ी संख्या में प्रवासी बिहार लौटते हैं। इस वजह से सामान्य ट्रेनों में टिकटों की मांग काफी बढ़ जाती है और कई ट्रेनों में सीटें फुल होने के साथ वेटिंग लिस्ट भी लंबी हो जाती है। ऐसे में स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।



8 स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल

1. चंडीगढ़-पटना स्पेशल (गाड़ी संख्या 04511/04512)

यह ट्रेन हर गुरुवार और शुक्रवार को चलेगी। इसका परिचालन 1 अक्टूबर से 27 नवंबर तक किया जाएगा।


2. फिरोजपुर कैंट-पटना स्पेशल (गाड़ी संख्या 04615/04616)

यह ट्रेन हर मंगलवार और बुधवार को चलेगी। इसका परिचालन 6 अक्टूबर से 25 नवंबर तक निर्धारित है।


3. आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल (गाड़ी संख्या 04007/04008)

यह ट्रेन हर शनिवार और रविवार को चलेगी। इसका परिचालन 10 अक्टूबर से 18 नवंबर तक होगा।


4. आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल (गाड़ी संख्या 04027/04028)

यह ट्रेन मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को चलेगी। इसका परिचालन 13 अक्टूबर से 25 नवंबर तक किया जाएगा।


5. दिल्ली-सीतामढ़ी स्पेशल (गाड़ी संख्या 04009/04010)

यह ट्रेन हर गुरुवार और शनिवार को चलेगी। इसका परिचालन 15 अक्टूबर से 21 नवंबर तक होगा।


6. आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल (गाड़ी संख्या 04009/04010)

यह ट्रेन रोजाना चलेगी। इसका परिचालन 16 सितंबर से 30 नवंबर तक निर्धारित है।


7. मुजफ्फरपुर-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल (गाड़ी संख्या 04313/04314)

यह ट्रेन हर रविवार और सोमवार को चलेगी। इसका परिचालन 4 अक्टूबर से 30 नवंबर तक होगा।


8. आनंद विहार-पाटलिपुत्र स्पेशल (गाड़ी संख्या 04095/04095)

यह ट्रेन रोजाना चलेगी। इसका परिचालन 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक किया जाएगा।



दिवाली-छठ पर बढ़ती है यात्रियों की भीड़

दिवाली और छठ के मौके पर लाखों की संख्या में प्रवासी बिहार लौटते हैं। पिछले दिनों सामान्य ट्रेनों में टिकटों के फुल होने और कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग की खबरें सामने आई थीं। ऐसे में यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों के संचालन का इंतजार था। अब 8 स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे और ट्रेनों में भीड़भाड़ की समस्या से कुछ राहत मिलने की संभावना है।



बस सेवा शुरू करने की भी तैयारी

त्योहारी सीजन को देखते हुए सिर्फ रेलवे ही नहीं, बल्कि बिहार परिवहन विभाग की ओर से भी यात्रियों को राहत देने की तैयारी की जा रही है। बिहार और हरियाणा के बीच सीधी बस सेवा शुरू होने वाली है। इस बस सेवा के शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा से बिहार आने वाले यात्रियों को भी फायदा मिल सकेगा।



इसके अलावा सरकार की ओर से दूसरे राज्यों से भी बिहार के लिए बस सेवा शुरू करने की योजना पर काम किया जा रहा है। ऐसे में त्योहारी सीजन में बिहार लौटने वाले यात्रियों के लिए रेल और सड़क, दोनों माध्यमों से अतिरिक्त परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी है।