ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / bihar / patna-news / Bihar expressway projects : बिहार में 5 नए एक्सप्रेसवे और डबल डेकर फ्लाईओवर...

Bihar expressway projects : बिहार में 5 नए एक्सप्रेसवे और डबल डेकर फ्लाईओवर सहित सड़क निर्माण की नई सुविधाएँ; जानिए बजट की ख़ास बातें

Bihar expressway projects : बिहार सरकार ने 2025-26 में सड़क और पुल परियोजनाओं पर बड़ा निवेश किया है। जेपी गंगा पथ, डबल डेकर फ्लाईओवर, गंगा पुल और 5 नए एक्सप्रेसवे निर्माण प्रगति पर हैं।

03-Feb-2026 03:02 PM

By First Bihar

Bihar expressway projects : बिहार सरकार ने वर्ष 2025-26 के बजट में सड़क और पुल निर्माण को लेकर कई महत्वाकांक्षी निर्णय लिए हैं। राज्य में यातायात सुगमता और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कई प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण और निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है।


जेपी गंगा पथ और डबल डेकर फ्लाईओवर

पटना शहर में जेपी गंगा पथ के कंगनघाट से दीदारगंज तक 20.50 कि0मी0 लंबाई का एलिवेटेड मार्ग तैयार हो चुका है। इससे पश्चिम से पूरब तक सुगम आवागमन संभव हुआ है। इसके अलावा शहीद कारगिल चौक से अशोक राजपथ तक राज्य का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर लोकार्पित किया गया। मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल परियोजनाओं का कार्य भी पूरा हो गया है।


266 सड़क और पुल परियोजनाओं को मिली स्वीकृति

पिछले एक वर्ष में कुल 38,732.54 करोड़ रुपये की 266 पथ एवं पुल परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इसमें 137 परियोजनाएँ प्रगति यात्रा के तहत हैं और 129 अन्य परियोजनाएँ भी स्वीकृत हैं। दीघा-बिहटा-कोईलवर, मुंगेर-सफियाबाद-बरियारपुर-घोरघट-सुल्तानगंज और सुल्तानगंज-भागलपुर-सबौर जैसी गंगा पथ परियोजनाओं को पहली बार HAM (Hybrid Annuity Model) पर कार्य करने का निर्णय लिया गया है।


पुलों का रख-रखाव और सुरक्षा नीति

राज्य में पुल निर्माण के साथ-साथ उनके समुचित रख-रखाव के लिए “बिहार राज्य पुल प्रबंधन एवं संधारण नीति 2025” लागू की गई है। 60 मीटर से अधिक लंबाई वाले 624 पुलों का प्रबंधन बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा किया जाएगा। 250 मीटर से अधिक लंबाई वाले 85 पुलों का Structural Safety Audit IIT Delhi और IIT Patna से कराया जाएगा।


राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय मेगा परियोजनाएं

राष्ट्रीय स्तर पर दानापुर-बिहटा-कोईलवर, आमस-दरभंगा ग्रीनफील्ड, मुंगेर-मिर्जा चौकी 4 लेन, गंगा नदी पर 6 लेन पुल और महात्मा गांधी सेतु के समानांतर 4 लेन पुल परियोजनाएँ प्रगति पर हैं। कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल, जेपी गंगा पथ से पटना घाट संपर्कता, मीठापुर-सिपारा एलिवेटेड पथ और रोड ओवरब्रिज परियोजनाएँ भी निर्माणाधीन हैं।


लोक-निजी भागीदारी और आने वाले वर्ष की योजना

लोक-निजी भागीदारी (PPP) के तहत बख्तियारपुर-ताजपुर के बीच 4 लेन पुल (51 कि0मी0) परियोजना भी निर्माणाधीन है। सभी सिंगल लेन विभागीय पथों को चरणबद्ध तरीके से 2 लेन में उन्नयन की योजना बनाई गई है। सात निश्चय-3 (2025-30) योजना के अंतर्गत राज्य में सुलभ संपर्कता के लिए पांच नए एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा।


इन सभी परियोजनाओं के माध्यम से बिहार में सड़क और पुल आधारित आधारभूत संरचना को मजबूत किया जा रहा है। इससे न केवल राज्य का समग्र विकास होगा बल्कि नागरिकों की आवागमन सुविधा और आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी।