तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार
17-Mar-2026 05:43 PM
By Viveka Nand
Bihar News: ऊर्जा विभाग के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान अकूत संपत्ति की जानकारी लगी है. आर्थिक अपराध इकाई ने जयनगर में पदस्थापित ऊर्जा विभाग के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार रजक के खिलाफ आय से लगभग 63 फ़ीसदी संपत्ति अधिक अर्जित करने का केस दर्ज किया. इसके बाद आज 17 मार्च को मनोज कुमार रजक से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी की गई. इस कांड में कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार रजक के अलावे भाई संजय रजक को सह अभियुक्त बनाया गया है.
आर्थिक अपराध इकाई ने इंजीनियर के दरभंगा, जयनगर, निर्मली, सुपौल के करजाइन समेत सात आवासीय कार्यालय एवं व्यवसायिक ठिकानों पर छापेमारी की गई.जिसमें जमीन के कुल 17 दस्तावेज मिले हैं. भूमि के कागजात जो मिले हैं वो दरभंगा,अररिया, एवं पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से संबंधित है. जिसका बाजार मूल्य 3 करोड़ से अधिक का है. दस्तावेजों का मूल्य लगभग एक करोड़ रूपया है. दो चार पहिया वाहन जिसमें स्कॉर्पियो और स्विफ्ट डिजायर मिला है. बैंक में जमा राशि 4,25000 रू व तलाशी के दौरान 105000 रू नकद मिले हैं.
आर्थिक अपराध इकाई ने बताया है कि कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार रजक ने अपने भाई के नाम पर एचपी गैस एजेंसी चलाते हैं. जिसका नाम इंजीनियर एचपी गैस ग्रामीण वितरक है . यह एजेंसी संजय रजक के नाम पर खरीदे गए भूखंड को मनोज कुमार रजत के नाम पर ट्रांसफर करने के बाद खोला गया है. मनोज कुमार रजक उक्त गैस एजेंसी के नाम पर खरीदे गए स्कॉर्पियो गाड़ी को अपने कार्यालय में सरकारी कार्य में प्रयुक्त दिखाते हुए सरकारी खजाने से किराया बैंक अकाउंट में लिया जाता है. जांच के दौरान मनोज कुमार रजक के गांव में तीन भवन, गोदाम बनाए जाने के साक्ष्य मिले हैं. निर्मली में भी एक गोदाम तथा दरभंगा शहर में एक आवासीय मकान बनाया गया है, जिसका मूल्याकन किया जा रहा है.
तलाशी के दौरान यह भी साक्ष्य मिला है कि कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार राजक के नेपाल में अपने ही निकटवर्ती रिश्तेदार से गैर कानूनी तरीके से विवाह करने के लिए उसके नाम पर हरिपुरा जिला सुनसरी नेपाल में घर का निर्माण कर रहे हैं. इसके लिए मजदूर अपने पैतृक गांव से भेजते हैं .पत्नी वीणा श्री भारती के नाम पर दरभंगा के बिरौल पथ पर एक पेट्रोल पंप खोले जाने के लिए लीज पर जमीन लिए जाने के पेपर मिले हैं.