ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / patna-news / BIHAR: 80 लाख परिवारों में से 60 लाख का बिजली बिल जीरो: संतोष...

BIHAR: 80 लाख परिवारों में से 60 लाख का बिजली बिल जीरो: संतोष सुमन बोले..गरीबों की झोपड़ी को रोशन करने का सपना हुआ साकार

बिहार में 125 यूनिट फ्री बिजली योजना से 80 लाख में से 60 लाख परिवारों का बिजली बिल शून्य आया है। मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि यह गरीबों की झोपड़ियों को रोशन करने का सपना साकार करता है।

12-Aug-2025 07:27 PM

By First Bihar

PATNA: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने कहा है कि एनडीए सरकार की 125 यूनिट फ्री बिजली की योजना से बिहार के घर-घर में खुशी का माहौल है। पिछले महीने के वितरित 80 लाख में से 60 लाख उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य है। 


उन्होंने कहा कि सरकार की इस योजना से गरीबों की झोपड़ियों को रौशन करने का सपना साकार हुआ है। अब बिहार में कहीं भी अंधेरा नहीं, हर तरफ रौशनी बिखरा हुआ है। सही मायने में विकास का उजाला हर घर मे पसर गया है। संतोष सुमन ने कहा कि अगले महीने से राज्य के कुल 1.87 करोड़ में से 1.67 करोड़ परिवारों को बिजली बिल भुगतान करने से मुक्ति मिल जाएगी। यह समर्थ बिहार का खुशहाली की ओर बढ़ता एक सशक्त कदम है।


मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि एनडीए सरकार का संकल्प अगले तीन साल में सौर ऊर्जा के जरिए हर परिवार को 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने का है। बिजली बिल शून्य होने से महिलाओं में खुशी का ठिकाना नहीं है। यह वादा करके भूलने वाली नहीं, उसे पूरा करने वाली सरकार है। उन्होंने आगे बताया कि एनडीए सरकार का लक्ष्य है कि अगले तीन वर्षों में सौर ऊर्जा के माध्यम से हर परिवार को 300 यूनिट तक फ्री बिजली दी जाए। उन्होंने कहा कि इस योजना से विशेषकर महिलाओं में खुशी की लहर है। यह वादे कर भूलने वाली नहीं, उसे पूरा करने वाली सरकार है