ब्रेकिंग न्यूज़

होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला बिहार में प्रेम विवाह के महज छह महीने बाद युवती की गई जान, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप मिडिल ईस्ट के देशों में CBSE से जुड़े कितने स्कूल, पढ़ाई जाती हैं कौन सी किताबें? मिडिल ईस्ट के देशों में CBSE से जुड़े कितने स्कूल, पढ़ाई जाती हैं कौन सी किताबें? बिहार में वर्दी वाले भी सुरक्षित नहीं: दारोगा के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवर और कैश लेकर भागे शातिर चोर बक्सर में होली मिलन समारोह: युवा चेतना के सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह हुए शामिल बिहार में सेविका-सहायिका की बंपर बहाली, इस तारिख से शुरू होगी प्रक्रिया, जानिए क्या है अपडेट होली से पहले किसने बिगाड़ दी बिहार के इस शहर की सूरत? सड़कों पर फैला दिया कचरे का अंबार

बिहार चुनाव में महिलाओं का जलवा: 9% ज्यादा वोट डाल पुरुषों को पछाड़ा, रिकॉर्ड 67% मतदान

बिहार चुनाव में महिलाओं की भागीदारी ऐतिहासिक रही। दोनों चरणों में महिलाओं ने 71.6% और पुरुषों ने 62.8% मतदान किया। कुल मिलाकर 66.91% वोटिंग हुई, जो अब तक का सबसे अधिक है।

11-Nov-2025 10:36 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों का मतदान आज संपन्न हो गया है। पहले चरण की तुलना में दूसरे चरण की वोटिंग ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। बिहार के 20 जिलों के 122 विधानसभा सीटों पर बंपर वोटिंग हुई। इस बार बिहार की महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में कहीं ज्यादा बढ़-चढ़कर वोट किया है.


बिहार के मतदाताओं ने सारे रिकॉर्ड आज तोड़ दिए। आजादी के बाद पहली बार इतना मतदान हुआ। कुल मतदान प्रतिशत 66.91% दर्ज किया गया, जो अब तक का सर्वाधिक है। खास बात यह रही कि महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में कहीं ज्यादा बढ़-चढ़कर वोट डाला। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दोनों चरणों में महिलाओं का कुल मतदान प्रतिशत 71.60% रहा, जबकि पुरुषों ने 62.80% वोट डाले। यानी महिलाओं ने पुरुषों को 9 प्रतिशत के अंतर से पछाड़ दिया।


अगर चरणवार आंकड़ों की बात करें तो पहले चरण में महिलाओं ने 69.04% मतदान किया, जबकि पुरुषों का प्रतिशत 61.56% रहा। वहीं, दूसरे चरण में महिलाओं ने रिकॉर्ड 74.03% वोट डाले और पुरुषों का प्रतिशत 64.10% रहा। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि दूसरे चरण में अब तक 68.89% मतदान दर्ज हुआ है, जबकि पहले चरण में 65.08% मतदान हुआ था। दोनों चरणों को मिलाकर औसतन 66.90% मतदान हुआ है।


उन्होंने यह भी बताया कि दूसरे चरण के लगभग दो हजार बूथों के आंकड़े अभी शेष हैं। अब तक कटिहार में सबसे अधिक 78.63%, किशनगंज में 78.06% और पूर्णिया में 76.04% मतदान दर्ज किया गया है।गुंजियाल ने बताया कि दोनों चरणों के चुनाव में साढ़े 8 लाख पोलिंग स्टाफ, 1.4 लाख पोलिंग एजेंट और 1.80 लाख जीविका दीदियों की तैनाती की गई थी। दूसरे चरण की सभी 45,399 बूथों की निगरानी लाइव वेबकास्टिंग के जरिए की गई।