ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया

महुआ से चुनाव हारने के बाद बोले तेजप्रताप यादव, कहा..हमारी हार में भी जनता की जीत छिपी है

बिहार चुनाव परिणाम में एनडीए को बड़ी जीत मिली है, वहीं महुआ सीट से तेजप्रताप यादव करारी हार का सामना करना पड़ा। LJP (रामविलास) के संजय कुमार सिंह ने 44,997 वोटों से जीत दर्ज की। हार के बाद तेजप्रताप ने कहा कि “हारकर भी जीता हूं"

14-Nov-2025 09:10 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गये हैं। बिहार में फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है। एनडीए भारी मतों से विजयी हुई है। वही महागठबंधन का सुपरा साफ हो गया है। वही जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेजप्रताप यादव महुआ से चुनाव हार गये हैं। महुआ से लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह 44 हजार 997 वोट से चुनाव जीत गये हैं। उन्हें 87 हजार 641 वोट मिले हैं। 


वही आरजेडी के मुकेश रौशन और जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार तेजप्रताप यादव को हार का मुंह देखना पड़ गया। तेजप्रताप यादव तीसरे स्थान पर रहे। तेजप्रताप यादव को 35 हजार 703 वोट मिले हैं। तेजप्रताप 51 हजार 938 वोट से हार गये हैं। हार के बाद तेजप्रताप ने सोशल मीडिया पर अपनी बातें रखी है। उन्होंने कहा है कि हमारी हार में भी जनता की जीत छिपी है। आज के परिणामों को मैं जनादेश के रूप में स्वीकार करता हूँ। हमारी हार कर भी जीत हुई है। क्योंकि बिहार ने यह साफ संदेश दे दिया है कि अब राजनीति परिवारवाद की नहीं, सुशासन और शिक्षा की होगी।


तेजप्रताप ने कहा कि ये जयचंदों की करारी हार है, हमने पहले ही कहा था इस चुनाव के बाद बिहार से कांग्रेस ख़त्म हो जाएगी और आज कहना नहीं, साफ़-साफ़ दिख भी गया! मैं तो हारकर भी जीता हूँ, क्योंकि मेरे साथ जनता का प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद खड़ा है। लेकिन सच्चाई कड़वी है। इन जयचंदों ने RJD को भीतर से खोखला कर दिया, बर्बाद कर दिया। इसी वजह से आज तेजस्वी फेलस्वी हो गया!


जिन्होंने अपनी कुर्सी और अपनी राजनीति बचाने के लिए अपने ही घर को आग लगा दी— इतिहास उन्हें कभी माफ़ नहीं करेगा।मैं बार-बार कहता हूँ— जनता ही माँ-बाप होता है… जनता का फैसला सर-माथे पर,  और आज भी उसी भावना के साथ मैं आपका फैसला स्वीकार करता हूँ।


हार और जीत अलग बातें हैं, लेकिन इरादा और प्रयास ही असली जीत होते हैं। महुआ की जनता से मैंने जो वादे किए थे, उनको निभाने का प्रयास मैं लगातार करता रहूँगा। चाहे मैं विधायक बनूँ या नहीं। मेरे दरवाज़े हर समय जनता के लिए खुले रहेंगे। बिहार ने सुशासन की सरकार चुनी है, हम उसका सम्मान करते हैं और जनता के हित में हर कदम पर रचनात्मक भूमिका निभाएंगे।


ये जीत हमारे यशस्वी कर्मठ प्रधानमंत्री और विश्व के सबसे मजबूत नेता श्री नरेंद्र मोदी जी के व्यक्तित्व और उनके जादुई नेतृत्व का कमाल है। जनता ने माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के सुशासन को खुले दिल से अपनाया है।बिहार की यह ऐतिहासिक जीत भारत के गृहमंत्री और बीजेपी के चाणक्य माननीय अमित शाह जी, तथा भारत सरकार में मंत्री और बीजेपी बिहार के प्रभारी श्री धर्मेंद्र प्रधान जी की कूटनीति, दूरदृष्टि और दिन-रात किए गए परिश्रम का परिणाम है।


इस विजय का सबसे बड़ा कारण NDA की अटूट एकता है। NDA गठबंधन की सभी पाँचों पार्टियों ‘पाँच पांडवों’ ने एकजुट होकर चुनाव लड़ा, और जनता ने अपना विश्वास, मत और भरपूर समर्थन देकर इस एकता को विजय की शक्ति में बदल दिया।यह जीत बिहार की जनता की है, यह जीत विश्वास की है,यह जीत विकास और सुसाशन के संकल्प की है। तेजप्रताप ने आगे कहा कि मैं बिहार की युवा शक्ति, मातृशक्ति और आप सभी को दिल से धन्यवाद देता हूँ। आपने मुझे अपार प्यार दिया और यह प्रेम मेरी सबसे बड़ी पूँजी है। जनता की आवाज़ बनकर, हम और मजबूती से वापस लौटेंगे।