Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
14-Oct-2025 09:12 PM
By First Bihar
BIHAR ELECTION: पिछले दिनों इस बात की चर्चा तेज थी कि जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर से चुनाव लड़ेंगे। लेकिन अब इन सब बातों पर विराम लग गया है। दरअसल तेजस्वी से मुकाबला करने के लिए प्रशांत किशोर ने चंचल सिंह को मैदान में उतारा है।
चंचल सिंह को राघोपुर विधानसभा सीट का टिकट दिया गया है। चंचल सिंह अब तेजस्वी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने चंचन सिंह को सिंबल दिया। तेजस्वी यादव 15 अक्टूबर को राघोपुर विधानसभा सीट से नॉमिनेशन करेंगे। वो तीसरी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
राघोपुर से जन सुराज ने चंचल सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। पहले इस सीट से जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के लड़ने की अटकलें चल रही थीं। अब प्रशांत किशोर के बिहार चुनाव लड़ने की संभावना ना के बराबर है। किशोर ने तेजस्वी यादव के गढ़ राघोपुर से चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए दावा किया था कि वह राष्ट्रीय जनता दल के नेता को उनके ही क्षेत्र में 'अमेठी जैसी हार' देंगे।