BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम
05-Oct-2025 10:00 PM
By First Bihar
PATNA: भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में चुनाव समिति की बैठक आज लगातार दूसरे दिन चली। बैठक खत्म होने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जितने भी सीटिंग सीट थे, सभी सीटिंग सीट पर हम लोगों ने चर्चा पूरा कर लिया है। बैठक में प्रदेश चुनाव समिति के जितने भी सदस्य मौजूद थे, सभी ने अपना-अपना सुझाव दिया।
प्रदेश चुनाव समिति के सदस्यों का कहना था कि हमारा उम्मीदवार मजबूत हो ताकि हम एक-एक सीट बड़ी मतों से जीतने का कामयाब हो सके। दिलीप जायसवाल ने कहा कि आज हम लोगों ने सिंटिंग सीट पर चर्चा पूरा कर लिया है। जो हमारा सीट शेयरिंग का मामला है, वह भी पूरा हो जाएगा। जो भारतीय जनता पार्टी के कोटे में सीट आएगा, उस पर भी हम जल्द ही चर्चा करेंगे।
अभी चुनाव समिति ने सही बातों पर चर्चा किया। टिकट काटना नहीं काटना इस पर केंद्रीय नेतृत्व फैसला लेगी। अंतिम निर्णय केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड करती है। इस पर यहां चर्चा नहीं होता है, यहां सिर्फ अपना-अपना मंतव्य देना होता है। उन्होंने कहा कि इस बार हमारा पूरा फोकस दक्षिण बिहार शाहाबाद और मगध पर रहेगा। इस बार एनडीए के लिए यह क्षेत्र प्राथमिकता का विषय रहेगा, जहां पर हम बहुत ही सोच विचार करके उम्मीदवार उतारेंगे।