National Youth Day : युवा दिवस विशेष: स्वामी विवेकानंद से जुड़ी 10 अनसुनी बातें, जो आज के युवाओं को देती हैं नई दिशा Bihar industrialists : बिहार के प्रमुख उद्योगपति: जिनकी मेहनत ने प्रदेश को दिलाई राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान PM Modi Office : साउथ ब्लॉक छोड़ 'सेवा तीर्थ कॉम्प्लेक्स' में शिफ्ट होगा प्रधानमंत्री कार्यालय, 14 जनवरी से नए दफ्तर की संभावना Bihar weather : घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बाद बिहार में धूप से राहत, 48 घंटे बाद फिर लौटेगी शीत लहर सूखे नशे के खिलाफ सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ से अधिक का गांजा और नशीली दवाइयां बरामद SSB ट्रेनिंग सेंटर में तैनात सब इंस्पेक्टर की मौत, सोते समय आया हार्ट अटैक Bihar Road Projects: इस फोरलेन सड़क परियोजना को केंद्र की मिली मंजूरी, बिहार के विकास को मिलेगी नई रफ्तार Bihar Road Projects: इस फोरलेन सड़क परियोजना को केंद्र की मिली मंजूरी, बिहार के विकास को मिलेगी नई रफ्तार उद्योगों के विकास से बिहार बनेगा समृद्ध, निवेशकों को सरकार कर रही है पूरा सहयोग: सम्राट चौधरी Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर क्यों खाया जाता है दही-चूड़ा? जानिए.. इसके हेल्थ बेनिफिट्स
18-Sep-2025 07:59 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में चुनावी सरगर्मी में तेज हो चुकी है, बिहार में बड़े नेताओं का आगमन भी शुरू हो चुका है। बिहार दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुलाकात की। अमित शाह के साथ मुलाकात के बाद जदयू प्रदेश कार्यालय में चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महत्वपूर्ण बैठक की। जिसमें संजय झा, अशोक चौधरी सहित जेडीयू के कई बड़े नेता शामिल हुए।
बैठक समाप्त होने के बाद जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के सवाल उठाने पर कहा राहुल गांधी विहार घूम कर भी गए हैं मगर कोई प्रभाव बिहार में नहीं रहा क्या बोल रहे हैं क्या दिखाते हैं पता नहीं चलता है.वहीं अमित शाह और नीतीश कुमार के मुलाकात पर कहा दो बड़े नेता मिलते हैं तो स्वाभाविक है राज्य और देश की चर्चा होती है। चुनाव बिहार में है तो उसी पर आज चर्चा हुई।
सीट शेयरिंग पर उन्होंने कहा यह अभी कुछ भी नहीं बताया जा सकता है। वही तेजस्वी के बिहार अधिकार यात्रा पर कहा कि तेजस्वी यादव एक यात्रा राहुल गांधी के साथ करके गए हैं दूसरे यात्रा में चल रहे हैं कोई असर उसका नहीं दिख रहा है क्योंकि जनता जानती है राजद का शासन काल का मतलब क्या होता है यह बिहार के इतिहास में दर्ज है नीतीश कुमार का सबसे ज्यादा प्रभाव इस चुनाव में दिख रहा है
वही बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने राहुल गांधी के द्वारा इलेक्शन कमीशन पर सवाल उठाने पर कहा यह मामला पहले ही सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है, राहुल गांधी बयान बाजी कर रहे हैं संविधान खतरे में है, आरक्षण खत्म हो जाएगा, पहले भी नारा दिया था भ्रम फैलाने के लिए 77 के बाद कांग्रेस गिरती जा रही है। कांग्रेस को आत्म मंथन करने की जरूरत है
वही बिहार में कांग्रेस की स्थिति पर कहा जब तक राजद के साथ कांग्रेस रहेगी तब तक उसका कुछ नहीं हो सकता है 2015 में नीतीश कुमार ने कांग्रेस पर एहसान किया था अपने स्टिंग विधायकों का सीट काटकर कांग्रेस को जीतने के लिए नीतीश कुमार एलयांज का प्रति हमेशा जिम्मेदार रहते हैं राजद कांग्रेस के साथ वफादार नहीं है..
तेजस्वी प्रसाद यादव का बयान डिग्री लाओ नौकरी पाओ पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा राजद के शासनकाल में बिहार में चरवाहा विद्यालय बनाया गया था मगर उनके नेता का वही बुद्धि था इसलिए उन्होंने किया युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए मगर नीतीश कुमार ने बिहार में इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज खोल कर लाइन लगा दी राजद के शासनकाल में जो बुद्धिजीवि थे वह बिहार छोड़कर भाग गए तेजस्वी ऐसे लोग की हत्या में हेलीकॉप्टर से जाते हैं जो खुद अपराधी थे किस तरह का बिहार बनाना चाहते हैं