ब्रेकिंग न्यूज़

खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / patna-news / बिहार विधानसभा चुनाव 2025: अमित शाह ने दिल्ली में बुलाई BJP की बड़ी...

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: अमित शाह ने दिल्ली में बुलाई BJP की बड़ी बैठक, दोनों डिप्टी CM सहित ये नेता होंगे शामिल

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह ने 3 सितंबर को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।

31-Aug-2025 08:19 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 3 सितंबर को दिल्ली में पार्टी की बड़ी बैठक बुलाई है।


इस बैठक में बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बिहार चुनाव से ठीक पहले होने वाली यह बैठक राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम मानी जा रही है।


बताया जा रहा है कि एक महीने के भीतर बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है। इसी बीच 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से बिहार को करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात देंगे। वहीं 13 सितंबर को पीएम मोदी बिहार दौरे पर आएंगे, जहां वे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। 


उधर, राज्य में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन भी लगातार जारी है। इन सम्मेलनों में राजग के सहयोगी दल नीतीश सरकार की उपलब्धियां गिनवा रहे हैं और विपक्ष पर लालू यादव के कथित "जंगलराज" की याद दिलाकर हमला बोल रहे हैं।