ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

BIHAR ELECTION : मोहन भागवत की बातों से BJP के सीनियर लीडर को मिल सकती है बड़ी राहत, क्या बिहार चुनाव में लागू होगा यह फार्मूला

BIHAR ELECTION : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। एनडीए और भाजपा लगातार चुनावी रणनीति पर मंथन कर रहे हैं। इसी बीच संघ प्रमुख मोहन भागवत के हालिया बयान से भाजपा के सीनियर नेताओं को बड़ी राहत मिली है।

04-Sep-2025 05:50 PM

By First Bihar

BIHAR ELECTION : बिहार में अगले कुछ महीने के अंदर विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया जाएगा। इसके साथ ही सभी प्रमुख राजनीतिक दल यह भी तय कर लेगी की उन्हें 243 विधानसभा सीट में से कितने सीटों पर फाइट करनी है। इसके साथ ही यह भी तय होगा की वहां से कैंडिडेट किसे बनाया जाएगा। लेकिन इन तमाम बातों के बीच जो राहत भरी चीज़ सामने आई है वह यह है कि भाजपा के सीनियर लीडर को बड़ी राहत मिल सकती है। 


दरअसल,भाजपा के मातृ संगठन के सर्वमान्य शख्स ने यह बयान दिया है कि- मैंने यह कभी नहीं कहा है कि 75 साल के बाद लोगो को रिटायर हो जाना चाहिए बल्कि मैं खुद भी 75 साल में रिटायर नहीं हो रहा हूं। बल्कि मेरा मानना यह है कि संघ में कार्यकर्ताओं को आयु की परवाह किए बिना संगठन के निर्देशों का पालन करना होता है। भागवत की इस टिप्पणी ने नेताओं के संन्यास लेने संबंधी उनकी हालिया टिप्पणी पर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है, जिसे विधानसभा चुनाव को लेकर देखा जा रहा था। 


मालूम हो कि, भाजपा बिहार चुनाव 2025 की तैयारी में जुट गई है। ऐसे में बीते कल दिल्ली में अमित साह ने बिहार के नेताओं के साथ बैठक की और इसमें यह भी फैसला लेने की बातें सामने आई है कि वैसे लीडर जो 75 के आसपास हैं उनका टिकट काटा जा सकता है। ऐसे में पार्टी लगभग डेढ़ दर्जन बुजुर्ग विधायकों का टिकट काट सकती है। ऐसे में संगठन में पकड़ रखने वाले विधायकों में भी बेचैनी थी। लेकिन,अब मोहन भागवत के इस निर्णय के बाद काफी राहत मिल सकता है। 


आपको बताते चलें कि,बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की दिल्ली में बुधवार को अहम बैठक हुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई इस मीटिंग में आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। यह तय किय गया कि एनडीए में सीट बंटवारे से पहले ही टिकट पर मंथन करेगी। इसके लिए अलग-अलग सीटों से संभावित उम्मीदवारों की सूची बनाई जाएगी। बैठक में कहा गया कि चुनाव अभियान और घोषणा पत्र के लिए समिति का गठन भी जल्द किया जाएगा।