जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
06-Nov-2025 08:11 PM
By First Bihar
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। पहले चरण के मतदान में बंपर वोटिंग हुई है। शाम 6 बजे तक कुल 64.66 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले चरण के मतदान के बाद निर्वाचन आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि पहले चरण के मतदान में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर वोट दिया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि पहले चरण के मतदान में महिला मतदाताओं की भागीदारी बहुत अच्छी रही है। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस दौरान कही कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। उन्होंने बताया कि पहले चरण के मतदान में 1314 उम्मीदवारों का किस्मत ईवीएम में कैद हो गया। इनमें 1192 पुरुष और 122 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में खड़े थे।
पहले चरण में बंपर मतदान हुआ है। जिसमें महिला मतदाताओं की भागीदारी अच्छी रही। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि आज चुनाव के दिन एक करोड़ 96 लाख की जब्ती हुई है। जिसमें 16 लाख कैश, एक करोड़ 31 लाख की शराब और 18 लाख का ड्रग्स बरामद किया गया है। अब तक 117 करोड़ की जब्ती की गयी है। जिसमें 11 करोड़ 57 लाख रुपये नगद जब्त किया गया है।

