ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश

Home / bihar / patna-news / बीजेपी की पहली सूची में 12 मंत्री-48 विधायक-2 डिप्टी सीएम, 9 महिलाएं और...

बीजेपी की पहली सूची में 12 मंत्री-48 विधायक-2 डिप्टी सीएम, 9 महिलाएं और 12 नये चेहरों का नाम, देखिये पूरी लिस्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीजेपी ने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें दोनों डिप्टी सीएम, 12 मंत्री, 48 विधायक, 9 महिलाएं और 12 नए चेहरों को टिकट मिला है। सम्राट चौधरी तारापुर और विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से चुनाव लड़ेंगे।

14-Oct-2025 04:17 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 71 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की है। बीजपी ने बिहार के दोनों डिप्टी सीएम, 12 मंत्री, 48 विधायक, 9 महिलाएं और नये चेहरे को टिकट दिया है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तारापुर और विजय कुमार सिन्हा को लखीसराय से बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।


 वही नये कैंडिडेट में नरपतगंज - देवंती यादव, किशनगंज - स्वीटी सिंह, प्राणपुर -निशा सिंह, कोढ़ा - कविता देवी, अरोई -रमा निषाद, सिवान -मंगल पांडे, तारापुर -सम्राट चौधरी, पटना साहिब - रत्नेश कुशवाहा, कुम्हरार - संजय गुप्ता, आरा -संजय सिंह टाइगर, अरवल -मनोज शर्मा और रीगा से वैद्यनाथ प्रसाद को टिकट दिया गया है. 


लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा,दीघा से संजीव चौरसिया, बांकीपुर से नितिन नवीन, कुम्हरार से संजय गुप्ता, दानापुर से रामकृपाल यादव, पटना साहिब से रत्नेश कुशवाहा, गया से प्रेम कुमार, जमुई से श्रेयसी सिंह सहित कुल 71 प्रत्याशियों का नाम बीजेपी की पहली लिस्ट में मौजूद है. पटना साहिब और कुम्हरार विधानसभा सीट पर नये प्रत्याशी को उतारा गया है। पटना साहिब से नंदकिशोर यादव और कुम्हरार से अरुण कुमार सिन्हा का टिकट कट गया है। 


पटना साहिब के उम्मीदवार रत्नेश कुशवाहा पटना हाईकोर्ट के वकील हैं जिन्हें नंदकिशोर की जगह उतारा गया है। कुम्हरार विधायक अरुण कुमार सिन्हा की जगह संजय गुप्ता को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है वो पार्टी में प्रदेश महामंत्री भी रह चुके हैं। बीजेपी ने जो पहली सूची जारी की है, उसमें 12 मंत्रियों, 48 विधायक, 9 महिलाएं और 12 नये चेहरों का नाम हैं। बीजेपी ने 48 विधायकों को इस चुनाव में रिपीट किया है। 


बता दें कि बीजेपी और जेडीयू दोनों 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वही चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास को 29 और जीतनराम मांझी की पार्टी हम को 6 और उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी रालोमो को 6 सीट मिले हैं। 101 सीटों में से 71 सीट पर बीजेपी ने उतारे गये कैंडिंडेट के नामों का ऐलान कर दिया है. पहली लिस्ट जारी होने के बाद अब दूसरी लिस्ट का इंतजार लोग कर रहे हैं. दूसरी लिस्ट में 30 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जाएगी। बता दें कि बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। 6 और 11 नवम्बर को मतदान होगा और मतों की गिनती 14 नवम्बर को होगा। 

news image

news image

news image

news image

news image