BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल
14-Oct-2025 02:36 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से जुड़ी बड़ी खबर पटना से आ रही है। एनडीए में सीटों को लेकर मचे घमासान के बीच बीजेपी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में कुल 71 उम्मीदवारों का नाम है। बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा चुनाव समिति की बैठक 12 अक्टूबर को संपन्न हुई थी। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह एवं केन्द्रीय चुनाव समिति के तमाम सदस्य शामिल हुए।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी की है। पहली लिस्ट में कुल 71 प्रत्याशियों को बीजेपी का टिकट दिया गया है। लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा,दीघा से संजीव चौरसिया, बांकीपुर से नितिन नवीन, कुम्हरार से संजय गुप्ता, दानापुर से रामकृपाल यादव, पटना साहिब से रत्नेश कुशवाहा, गया से प्रेम कुमार, जमुई से श्रेयसी सिंह सहित कुल 71 प्रत्याशियों का नाम बीजेपी की पहली लिस्ट में मौजूद है. पटना साहिब और कुम्हरार विधानसभा सीट पर नये प्रत्याशी को उतारा गया है। पटना साहिब से नंदकिशोर यादव और कुम्हरार से अरुण कुमार सिन्हा का टिकट कट गया है। बता दें कि सीट बंटवारे के बाद बीजेपी को एनडीए गठबंधन में 101 सीटें मिली हैं, शेष सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा अगली सूची में की जाएगी।




