ब्रेकिंग न्यूज़

रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम

Bihar Education News: बिहार में 2206 शिक्षा सेवकों का होगा चयन, ACS एस. सिद्धार्थ ने सभी DEO को दिया बड़ा टास्क

Bihar Education News: बिहार में 2206 शिक्षा सेवकों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने इसको लेकर आदेश जारी किया है.

14-Apr-2025 12:24 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Education News: बिहार में 2206 शिक्षा सेवकों के चयन को लेकर कार्रवाई तेज कर दी गई है। शिक्षा विभाग के एसीएस एस सिद्धार्थ ने इसको लेकर राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को बड़ा टास्क दे दिया है और तय समय सीमा के भीतर इस काम को पूरा करने का निर्देश जारी किया है।


दरअसल, राज्य स्कीम महादलित, दलित एवं अल्पसंख्यक अतिपिछड़ा अक्षर आंचल योजना के तहत पूरे राज्य में शिक्षा सेवकों का चयन किया जाना है। इस योजना के तहत राज्य के जिलों में शिक्षा सेवक और शिक्षा सेवक (तालीमी मरकज) के रिक्त पदों पर शिक्षा सेवकों का चयन करने के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से सभी जिलों को वर्क कैलेंडर उपलब्ध कराया गया था। बावजूद इसके चयन की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया गया।


जिला स्तर पर जितने सामान्य जाति के शिक्षा सेवकों को हटाया गया है तथा ऐसे अन्य सभी मामले जो कोर्ट और सक्षम प्राधिकार के पास लंबित हैं, उन्हे सुरक्षित रखते हुए जिला स्तर पर बाकी रिक्त 2206 शिक्षा सेवकों का चयन किया जाए। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी को यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप ही शिक्षा सेवकों का चयन किया जाए।


शिक्षा विभाग ने शिक्षा सेवकों के चयन के लिए जो कार्यक्रम तैयार किया है, उसके मुताबिक, जहां सर्वेक्षण का कार्य पूरा हो चुका है वहां चयन की प्रक्रिया पूर्ण करने की अंतिम तिथि 15 जून 2025 होगी जबकि जिन जिलों में सर्वेक्षण का काम अधूरा है वहां 30 जून 2025 तक चयन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने बिहार के सभी डीईओ को निर्देश दिया है कि तय समय सीमा के भीतर शिक्षा सेवकों के चयन की प्रक्रिया पूरी की जाए।